बसंत रॉयल बने राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन जोधपुर के महासचिव

जोधपुर। राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन (आरएनए) की जोधपुर जिला कार्यकारिणी का गठन कर नई टीम की घोषणा की गई। जिला अध्यक्ष जगदीश जाट ने बताया कि नवगठित कार्यकारिणी में वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी बसंत रॉयल को जिला शाखा का महासचिव नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं तथा मेडिकल कॉलेज से जुड़े विभिन्न अस्पतालों के लिए नए संयोजकों का भी मनोनयन किया गया है। बसंत रॉयल वर्तमान में मथुरादास माथुर चिकित्सालय, जोधपुर में सीनियर नर्सिंग ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। वे अस्पताल की इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) में नर्सिंग प्रभारी की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

WhatsApp Image 2026-07-04 at 5.24.32 PM-CTyojdJuTL.jpeg

जोधपुर। राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन (आरएनए) की जोधपुर जिला कार्यकारिणी का गठन कर नई टीम की घोषणा की गई। जिला अध्यक्ष जगदीश जाट ने बताया कि नवगठित कार्यकारिणी में वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी बसंत रॉयल को जिला शाखा का महासचिव नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं तथा मेडिकल कॉलेज से जुड़े विभिन्न अस्पतालों के लिए नए संयोजकों का भी मनोनयन किया गया है।

बसंत रॉयल वर्तमान में मथुरादास माथुर चिकित्सालय, जोधपुर में सीनियर नर्सिंग ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। वे अस्पताल की इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) में नर्सिंग प्रभारी की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। मूल रूप से जोधपुर जिले की पीपाड़ शहर तहसील के खांगटा गांव निवासी रॉयल वर्तमान में कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड, जोधपुर में निवास करते हैं।

छात्र जीवन से ही सामाजिक और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहे बसंत रॉयल स्कूल और कॉलेज के दौरान विभिन्न छात्र संगठनों एवं सामाजिक संस्थाओं से जुड़े रहे हैं। वर्तमान में वे अनुसूचित जाति अधिकारी-कर्मचारी एसोसिएशन (अजाक) राजस्थान की प्रदेश कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष के साथ-साथ अजाक जोधपुर संभाग के प्रभारी भी हैं। इसके अतिरिक्त वे डॉ. अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी की प्रदेश कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के विभिन्न आंदोलनों और संगठनात्मक गतिविधियों में बसंत रॉयल की शुरुआत से ही सक्रिय भागीदारी रही है। इससे पूर्व वे जिला कार्यकारिणी में कार्यालय मंत्री और सहसचिव जैसे महत्वपूर्ण दायित्व भी निभा चुके हैं। संगठन में उनकी सक्रियता, सेवा भावना और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए उन्हें महासचिव का दायित्व सौंपा गया है।

महासचिव बनाए जाने पर सामाजिक कार्यकर्ताओं, नर्सिंग कर्मियों और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने बसंत रॉयल का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर बसंत रॉयल ने कहा कि वे इस नियुक्ति को पद नहीं, बल्कि जिम्मेदारी मानते हैं। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने, नर्सिंग कर्मियों के हितों की रक्षा करने तथा "सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय" की भावना के साथ कार्य करने का संकल्प दोहराया।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response