बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 10:59 AM

मुख्य कारखाना प्रबंधक कार्यालय में हिंदी नाटक समीक्षा प्रतियोगिता का आयोजन

जोधपुर, 17 नवंबर। नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (क्रमांक-1) के अध्यक्ष एवं मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के आदेशानुसार सोमवार को मुख्य कारखाना प्रबंधक कार्यालय में हिंदी नाटक समीक्षा प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।

WhatsApp Image 2025-11-17 at 7.06.56 PM-VscR2vw6Vz.jpeg

मुख्य कारखाना प्रबंधक कार्यालय में हिंदी नाटक समीक्षा प्रतियोगिता का आयोजन

जोधपुर, 17 नवंबर। नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (क्रमांक-1) के अध्यक्ष एवं मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के आदेशानुसार सोमवार को मुख्य कारखाना प्रबंधक कार्यालय में हिंदी नाटक समीक्षा प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।

मुख्य कारखाना प्रबंधक रवि मीना के नेतृत्व में नराकास सदस्य इकाइयों में कार्यरत कर्मचारियों के लिए विशेष रूप से आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को मुंशी प्रेमचंद द्वारा रचित प्रसिद्ध उपन्यास ‘कफ़न’ पर आधारित नाटक की समीक्षा प्रस्तुत करनी थी।

उप मुख्य कार्मिक अधिकारी बसंत सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में नराकास सदस्य इकाइयों से कुल 26 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का संचालन कनिष्ठ अनुवादक चन्द्र प्रकाश आर्य द्वारा कुशलता से किया गया। इस अवसर पर पर्यवेक्षक के रूप में नराकास आयोजन कार्यालय से महेंद्र सिंह परिहार उपस्थित रहे।

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (क्रमांक-1) द्वारा इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ नियमित रूप से आयोजित की जाती हैं, जिनका उद्देश्य सरकारी कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देना एवं कर्मचारियों में भाषाई रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना है।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response