मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 06:57 AM

राजकीय महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में सीधे प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित

जोधपुर। राजकीय आवासीय महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, जोधपुर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के विभिन्न डिप्लोमा एवं प्रोफेशनल डिग्री पाठ्यक्रमों में रिक्त सीटों पर सीधे प्रवेश के लिए छात्राओं से ऑफलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक छात्राएं 24 सितंबर को निर्धारित समय में महाविद्यालय पहुंचकर आवेदन जमा करवा सकेंगी। महाविद्यालय की प्रधानाचार्य ने बताया कि त्रिवर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में कॉस्ट्यूम डिजाइन एंड ड्रेस मेकिंग, कॉमर्शियल आर्ट, टेक्सटाइल डिजाइन तथा इंटीरियर डेकोरेशन में रिक्त सीटें उपलब्ध हैं। इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए इच्छुक छात्राएं निर्धारित पात्रता पूरी करने पर आवेदन कर सकती


जोधपुर। राजकीय आवासीय महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, जोधपुर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के विभिन्न डिप्लोमा एवं प्रोफेशनल डिग्री पाठ्यक्रमों में रिक्त सीटों पर सीधे प्रवेश के लिए छात्राओं से ऑफलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक छात्राएं 24 सितंबर को निर्धारित समय में महाविद्यालय पहुंचकर आवेदन जमा करवा सकेंगी।

महाविद्यालय की प्रधानाचार्य ने बताया कि त्रिवर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में कॉस्ट्यूम डिजाइन एंड ड्रेस मेकिंग, कॉमर्शियल आर्ट, टेक्सटाइल डिजाइन तथा इंटीरियर डेकोरेशन में रिक्त सीटें उपलब्ध हैं। इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए इच्छुक छात्राएं निर्धारित पात्रता पूरी करने पर आवेदन कर सकती हैं।

इसी प्रकार चार वर्षीय प्रोफेशनल डिग्री पाठ्यक्रमों में बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स (BFA) तथा बैचलर ऑफ फैशन एंड अपैरल डिजाइन (BFAD) में भी प्रवेश दिया जाएगा। इन दोनों पाठ्यक्रमों के प्रथम वर्ष के साथ-साथ द्वितीय वर्ष में पार्श्व प्रवेश के लिए भी रिक्त सीटें उपलब्ध हैं। महाविद्यालय प्रशासन ने छात्राओं से निर्धारित तिथि तक आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।

प्रधानाचार्य के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थियों को 24 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक महाविद्यालय में उपस्थित होकर अपना ऑफलाइन आवेदन जमा करवाना होगा। आवेदन के दौरान छात्राओं को सभी आवश्यक मूल दस्तावेज साथ लाने होंगे। इसके साथ ही निर्धारित प्रवेश शुल्क भी जमा करवाना होगा।

प्रवेश के लिए पात्रता के संबंध में बताया गया कि त्रिवर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने के लिए अभ्यर्थी का 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। वहीं चार वर्षीय प्रोफेशनल डिग्री पाठ्यक्रमों के प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। द्वितीय वर्ष में पार्श्व प्रवेश के लिए संबंधित पाठ्यक्रम एवं प्रवेश नियमों के अनुसार पात्रता लागू होगी।

महाविद्यालय प्रशासन ने छात्राओं से अपील की है कि वे आवेदन जमा करते समय अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों सहित सभी मूल दस्तावेज और निर्धारित शुल्क साथ लेकर आएं। रिक्त सीटों पर प्रवेश की प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुसार पूरी की जाएगी।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response