बैंकों में 27 जनवरी को रहेगी हड़ताल

जोधपुर- यूनाइटेड फॉर्म ऑफ बैंक यूनियंस के राष्ट्रव्यापी आव्हान पर बैंक कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने रैली निकाली। संयोजक राजन गहलोत ने बताया कि सप्ताह में 5 कार्यदिवस की माँग को लेकर 27 जनवरी को देशव्यापी हड़ताल रहेगी

WhatsApp Image 2026-01-22 at 8.00.54 PM (1) (1)-9aN2vuanBG.jpg

बैंकों में 27 जनवरी को रहेगी हड़ताल, सरकारी अवकाश के कारण चार दिन बंद रहेंगे बैंक

 5 डे बैंकिंग की मांग को लेकर बैंककर्मीयों ने निकाली रैली

जोधपुर- यूनाइटेड फॉर्म ऑफ बैंक यूनियंस के राष्ट्रव्यापी आव्हान पर बैंक कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने रैली निकाली। संयोजक राजन गहलोत ने बताया कि सप्ताह में 5 कार्यदिवस की माँग को लेकर 27 जनवरी को देशव्यापी हड़ताल रहेगी जिसे सफल बनाने के लिए रैली निकाल केन्द्र सरकार तक अपनी आवाज पंहुचाई गई। राजेश गहलोत एवं भवानी सोलंकी ने झण्डी दिखा रैली की यथावत शुरूआत की। जगदीश बेनीवाल ने बताया कि रैली एस बी आई आशापुर्णा मॉल से शुरू होकर जलजोग़ चौराहे से जैन ट्रैवलर्स होते हुए पुनः एस बी आई पर समापन हुई। प्रवीण सिंह ने बताया कि रैली में सैकड़ों बैंक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। हनुमान विश्नोई ने बताया कि चौथे शनिवार, रविवार एवं गणतंत्र दिवस के अवकाश के बाद मंगलवार 27 जनवरी को हड़ताल होने के कारण 4 दिन लगातार बैंक बन्द रहेंगे। देवेंद्र धारू एवं श्रवण सोलंकी ने बताया कि 08 मार्च 2024 को आई बी ए एवं यूनियंस के बीच फाइव डे वीक को लेकर द्विपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर होने के बाद भी अभी तक केन्द्र सरकार द्वारा इसे लटकाया जा रहा है जिससे बैंककर्मियों में रोष है। हनुमान विशनोई ने बताया कि आज मुख्य श्रम आयुक्त द्वारा सुलह बैठक रखी गई थी जिसमें कोई निष्कर्ष नहीं निकला, कल दोपहर सुलह बैठक पुनः होगी।  रैली में गौतम सोलंकी , नेमीचंद गहलोत, नरपत गहलोत, मुकेश भाटी, सचिन सिंह, प्रवीण भाटी, खेत सिंह, राजेश परिहार, ओंकार टाक, विजेन्द्र, प्रमीला चौधरी, किरण, कोमल कच्छवाह, सपना आदि ने जोरशोर से नारे लगाए।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response