बनाड़ रोड पर देर रात असामाजिक तत्वों का उत्पात, दुकानों-वाहनों के शीशे तोड़े

जोधपुर, 11 अगस्त। बनाड़ रोड एवं धापी मार्बल रोड क्षेत्र में मंगलवार तड़के करीब 3 बजे 5-6 असामाजिक तत्वों ने जमकर उत्पात मचाया। आरोप है कि युवकों ने डंडों और पत्थरों से दुकानों के कांच, खड़े वाहनों तथा घरों के बाहर लगे विद्युत मीटरों को क्षतिग्रस्त कर दिया। अचानक हुए इस उपद्रव से क्षेत्र में दहशत फैल गई। घटना की पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। स्थानीय व्यापारियों के अनुसार, देर रात कुछ युवक हाथों में डंडे और पत्थर लेकर क्षेत्र में घूमते नजर आए। उन्होंने कई दुकानों के शीशे तोड़ने के साथ सड़क किनारे खड़े वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया। कुछ मकानों के बाहर लगे बिजली मीटरों को भी क्षतिग्रस्त किए जाने की बात सामने आई है।

WhatsApp Image 2026-08-12 at 7.23.31 PM-ApyVbdfB3z.jpeg

जोधपुर, 11 अगस्त। बनाड़ रोड एवं धापी मार्बल रोड क्षेत्र में मंगलवार तड़के करीब 3 बजे 5-6 असामाजिक तत्वों ने जमकर उत्पात मचाया। आरोप है कि युवकों ने डंडों और पत्थरों से दुकानों के कांच, खड़े वाहनों तथा घरों के बाहर लगे विद्युत मीटरों को क्षतिग्रस्त कर दिया। अचानक हुए इस उपद्रव से क्षेत्र में दहशत फैल गई। घटना की पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

स्थानीय व्यापारियों के अनुसार, देर रात कुछ युवक हाथों में डंडे और पत्थर लेकर क्षेत्र में घूमते नजर आए। उन्होंने कई दुकानों के शीशे तोड़ने के साथ सड़क किनारे खड़े वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया। कुछ मकानों के बाहर लगे बिजली मीटरों को भी क्षतिग्रस्त किए जाने की बात सामने आई है। आरोप है कि राहगीरों को रोककर उनके साथ मारपीट और लूट की नीयत से हमला करने का प्रयास भी किया गया।

गहलोत एजेंसी के मालिक वीरेंद्र सिंह गहलोत ने बताया कि असामाजिक तत्वों ने क्षेत्र में दुकानों और अन्य संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया है। घटना के बाद व्यापारियों और स्थानीय निवासियों में भय का माहौल है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तत्काल पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की।

जमना मार्केट के मालिक अशोक कुमार प्रजापत ने कहा कि क्षेत्र में शराब और नशीले पदार्थों के सेवन के कारण आए दिन असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है। इससे आए दिन विवाद और उत्पात की स्थिति बनती है। उन्होंने पुलिस से नशे के अवैध कारोबार और सेवन पर प्रभावी रोक लगाने के साथ क्षेत्र में नियमित एवं स्थायी पुलिस निगरानी की व्यवस्था करने की मांग की।

घटना के बाद व्यापारियों और क्षेत्रवासियों ने थाना बनाड़ में सामूहिक शिकायत देकर दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि समय रहते ऐसे तत्वों पर कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में कोई गंभीर वारदात हो सकती है। स्थानीय नागरिकों ने रात्रिकालीन पुलिस गश्त बढ़ाने और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी मजबूत करने की मांग की है।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response