जोधपुर में इंटर-स्कूल रोबोटिक्स प्रतियोगिता के क्वालिफाइंग राउंड संपन्न
- Posted on July 30, 2026
- स्पोर्ट्स
- By Rajendra Harsh
- 268 Views
जोधपुर, 30 जुलाई। आवर लेडी ऑफ पिलर कॉन्वेंट स्कूल, जोधपुर में आयोजित शॉकर बोर्ड इंटर-स्कूल रोबोटिक्स प्रतियोगिता के क्वालिफाइंग राउंड गुरुवार को उत्साहपूर्ण माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न हुए। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों की 14 टीमों ने भाग लेकर रोबोटिक्स, नवाचार और तकनीकी कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के प्रति रुचि विकसित करना तथा उन्हें आधुनिक तकनीक के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच उपलब्ध कराना था। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने अपने-अपने रोबोटिक मॉडल प्रस्तुत किए और निर्धारित चुनौतियों को सफलतापूर्वक पूरा कर निर्णायकों का ध्यान आकर्षित किया।
Write a Response