बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 09:54 PM

अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत 19.88 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्विकसित हो रहा बालोतरा स्टेशन

जोधपुर, 06 जनवरी। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर रेल मंडल के बालोतरा रेलवे स्टेशन का 19.88 करोड़ रुपये की लागत से व्यापक कायाकल्प किया जा रहा है। स्टेशन के पुनर्विकास से संबंधित अधिकांश निर्माण कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं तथा वर्तमान में विभिन्न हिस्सों में फिनिशिंग कार्य प्रगति पर है।

WhatsApp Image 2026-01-06 at 4.10.17 PM (1)-o7PRSexqzG.jpeg

अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत 19.88 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्विकसित हो रहा बालोतरा स्टेशन
निर्माण कार्य लगभग पूर्ण, फिनिशिंग कार्य अंतिम चरण में

जोधपुर, 06 जनवरी। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर रेल मंडल के बालोतरा रेलवे स्टेशन का 19.88 करोड़ रुपये की लागत से व्यापक कायाकल्प किया जा रहा है। स्टेशन के पुनर्विकास से संबंधित अधिकांश निर्माण कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं तथा वर्तमान में विभिन्न हिस्सों में फिनिशिंग कार्य प्रगति पर है।

मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि योजना के तहत स्टेशन के प्रथम एवं द्वितीय प्रवेश द्वार, आधुनिक प्रतीक्षालय, बुकिंग कार्यालय, पीआरएस, वीआईपी प्रतीक्षालय, डॉरमिट्री, अपर क्लास प्रतीक्षालय, रिटायरिंग रूम, स्टोर रूम सहित यात्री सुविधाओं से जुड़े प्रमुख कार्य लगभग पूर्ण हो चुके हैं।
दिव्यांगजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्टेशन पर दिव्यांग रैंप, रेलिंग, दिव्यांग शौचालय, ग्रैब बार आदि की समुचित व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त पुरुष एवं महिला यात्रियों के लिए आधुनिक सार्वजनिक शौचालय, बेहतर फ्लोरिंग, वॉल क्लैडिंग, पेंटिंग, इलेक्ट्रिकल एवं सैनिटरी कार्य भी पूर्ण अथवा अंतिम चरण में हैं। इसके साथ ही स्टेशन परिसर के सर्कुलेटिंग एरिया, मुख्य प्रवेश एवं निकास द्वार, वाहन नियंत्रण व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था तथा सौंदर्यीकरण से संबंधित कार्य भी लगभग पूर्ण हो चुके हैं। प्लेटफॉर्म संख्या 1 पर सतह सुधार, टैक्टाइल टाइल्स एवं रंग-रोगन का कार्य अंतिम चरण में है।

बालोतरा रेलवे स्टेशन के इस कायाकल्प से यात्रियों को आधुनिक, स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध होगा, जिससे यात्रा अनुभव और अधिक बेहतर होगा। रेलवे का प्रयास है कि शेष फिनिशिंग कार्य शीघ्र पूर्ण कर स्टेशन को पूर्ण रूप से यात्रियों के लिए समर्पित किया जाए।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response