बकरा मंडी रोड की बदहाली पर आंदोलन की चेतावनी
- Posted on 18 जुलाई 2026
- (राजनीति)
- By Rajendra Harsh
- 30 Views
जोधपुर। सूरसागर विधानसभा क्षेत्र के सिवांची गेट मंडल की मासिक बैठक रविवार को आयोजित हुई। बैठक में क्षेत्र की जनसमस्याओं, संगठनात्मक गतिविधियों और ओबीसी पंजीकरण अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने बकरा मंडी रोड की जर्जर स्थिति पर नाराजगी जताते हुए शीघ्र मरम्मत नहीं होने पर आंदोलन और धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी। बैठक में जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओमकार वर्मा ने कार्यकर्ताओं से लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के सामाजिक न्याय और "जितनी आबादी, उतना हक़" के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
Write a Response