नामांकन के आखिरी दिन कलक्ट्रेट में दिखा शक्ति प्रदर्शन, दिग्गजों ने भरे पर्चे

जोधपुर, 1 सितंबर। जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन मंगलवार को कलक्ट्रेट परिसर में चुनावी माहौल चरम पर नजर आया। सुबह से ही प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की भारी भीड़ कलक्ट्रेट पहुंचती रही। कई प्रत्याशी ढोल-थाली और समर्थकों के साथ जुलूस के रूप में नामांकन दाखिल करने पहुंचे, वहीं कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर अपने प्रत्याशियों के समर्थन में माहौल बनाया। नामांकन के आखिरी दिन भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों के वरिष्ठ नेता भी अपने-अपने प्रत्याशियों का उत्साह बढ़ाने के लिए कलक्ट्रेट पहुंचे।


जोधपुर, 1 सितंबर। जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन मंगलवार को कलक्ट्रेट परिसर में चुनावी माहौल चरम पर नजर आया। सुबह से ही प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की भारी भीड़ कलक्ट्रेट पहुंचती रही। कई प्रत्याशी ढोल-थाली और समर्थकों के साथ जुलूस के रूप में नामांकन दाखिल करने पहुंचे, वहीं कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर अपने प्रत्याशियों के समर्थन में माहौल बनाया।

नामांकन के आखिरी दिन भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों के वरिष्ठ नेता भी अपने-अपने प्रत्याशियों का उत्साह बढ़ाने के लिए कलक्ट्रेट पहुंचे। भाजपा की ओर से विधायक अतुल भंसाली, चुनाव प्रभारी एवं पूर्व महापौर घनश्याम ओझा, जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल सहित कई नेता मौजूद रहे। वहीं कांग्रेस प्रत्याशियों के साथ पूर्व राज्यमंत्री राजेन्द्रसिंह सोलंकी और संगीता बेनीवाल भी नजर आईं।

दिग्गज नेताओं ने भी दाखिल किए नामांकन

नगर निगम चुनाव में राजनीतिक दलों के कई अनुभवी नेताओं ने भी अपना नामांकन दाखिल किया। भाजपा की ओर से प्रसन्नचंद मेहता, मेघराज लोहिया, देवेन्द्र सालेचा, कमलेश पुरोहित, रविन्द्रसिंह मामडोली, सोनिया रामचंदानी, लीलाधर मेघवाल, कन्हैयालाल पारीक, अमरलाल वर्गी, रेवतसिंह इंदा, सुभाष गहलोत और जयप्रकाश राखेचा सहित कई नेताओं ने पर्चा भरा।

कांग्रेस की ओर से पूर्व महापौर कुंती परिहार, पूर्व उपमहापौर अब्दुल करीम जॉनी, जिलाध्यक्ष ओमकार वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश जोशी, पूर्व पार्षद प्रदीप गांग और शेर मोहम्मद ने नामांकन दाखिल किया। इनके अलावा कई पूर्व पार्षद भी चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमाने के लिए उतर गए हैं।

अंतिम दिन कलक्ट्रेट परिसर के आसपास सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन सक्रिय नजर आया। प्रत्याशियों के साथ बड़ी संख्या में समर्थकों के पहुंचने से पूरे क्षेत्र में दिनभर राजनीतिक गतिविधियां बनी रहीं।

नामांकन के अंतिम दिन भाजपा और कांग्रेस के नेताओं की सक्रियता ने चुनावी मुकाबले को लेकर तस्वीर काफी हद तक स्पष्ट कर दी। दोनों प्रमुख दलों के कार्यकर्ताओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला। जुलूस, नारेबाजी और समर्थकों की भीड़ के बीच जोधपुर में नगर निगम चुनाव की सियासी सरगर्मी अपने चरम पर दिखाई दी।

 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response