आयुर्वेद विश्वविद्यालय ने जुलाई-अगस्त 2026 परीक्षा सत्र की समय-सारणी जारी

जोधपुर, 8 जुलाई। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय, जोधपुर ने जुलाई-अगस्त 2026 परीक्षा सत्र के अंतर्गत आयोजित होने वाली विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों की मुख्य एवं प्रयास परीक्षाओं की समय-सारणी जारी कर दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार परीक्षाएं 17 जुलाई 2026 (शुक्रवार) से शुरू होंगी। विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. (वैद्य) गोविंद सहाय शुक्ल के मार्गदर्शन में परीक्षा कार्यक्रम तैयार किया गया है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजाराम अग्रवाल द्वारा जारी सूचना के अनुसार इस परीक्षा सत्र में बीएएमएस, बीएचएमएस, बीयूएमएस, बीएनवाईएस तथा बीएससी आयुर्वेद नर्सिंग के प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ एवं पंचम वर्ष के विद्यार्थियों की मुख्य एवं प्रयास परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

WhatsApp Image 2026-07-08 at 5.02.36 PM-c3XGXMeIqT.jpeg

जोधपुर, 8 जुलाई। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय, जोधपुर ने जुलाई-अगस्त 2026 परीक्षा सत्र के अंतर्गत आयोजित होने वाली विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों की मुख्य एवं प्रयास परीक्षाओं की समय-सारणी जारी कर दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार परीक्षाएं 17 जुलाई 2026 (शुक्रवार) से शुरू होंगी।

विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. (वैद्य) गोविंद सहाय शुक्ल के मार्गदर्शन में परीक्षा कार्यक्रम तैयार किया गया है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजाराम अग्रवाल द्वारा जारी सूचना के अनुसार इस परीक्षा सत्र में बीएएमएस, बीएचएमएस, बीयूएमएस, बीएनवाईएस तथा बीएससी आयुर्वेद नर्सिंग के प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ एवं पंचम वर्ष के विद्यार्थियों की मुख्य एवं प्रयास परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजाराम अग्रवाल ने बताया कि विस्तृत परीक्षा समय-सारणी संबंधित महाविद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों को भेज दी गई है। इसके साथ ही विश्वविद्यालय की ओर से विद्यार्थियों को संशोधित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार अपनी तैयारियां पूरी करने तथा परीक्षा से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्र, समय और अन्य आवश्यक जानकारी समय-सारणी में उपलब्ध कराई गई है, इसलिए विद्यार्थी समय रहते सभी विवरणों का अवलोकन कर लें।

कुलगुरु प्रो. (वैद्य) गोविंद सहाय शुक्ल ने कहा कि विश्वविद्यालय निष्पक्ष, पारदर्शी और सुव्यवस्थित परीक्षा संचालन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। परीक्षा प्रक्रिया को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं, ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

उन्होंने परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी छात्र-छात्राएं अनुशासन, समयबद्धता और परीक्षा नियमों का पालन करते हुए परीक्षा में शामिल हों। उन्होंने विद्यार्थियों से सकारात्मक सोच के साथ तैयारी करने और परीक्षा के दौरान निर्धारित निर्देशों का पालन करने का भी आग्रह किया।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा कार्यक्रम में किसी भी प्रकार के बदलाव की सूचना केवल आधिकारिक माध्यमों से ही जारी की जाएगी। ऐसे में विद्यार्थियों को नियमित रूप से विश्वविद्यालय और अपने संबंधित महाविद्यालयों से जारी सूचनाओं पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।

 
 
 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response