भंवरी देवी विश्नोई हत्याकांड में निष्पक्ष जांच की मांग, सर्व समाज ने रेंज आईजी को सौंपा ज्ञापन

जोधपुर। लोहावट थाना क्षेत्र के जम्भेश्वर नगर गांव में भंवरी देवी विश्नोई की हत्या और उनकी दो बेटियों पर हुए जानलेवा हमले के मामले में निष्पक्ष एवं त्वरित जांच की मांग को लेकर सर्व समाज के नेतृत्व में आमजनों ने जोधपुर रेंज आईजी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मामले में शामिल सभी आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी और घटना के पीछे के वास्तविक कारणों का खुलासा करने की मांग की गई। सर्व समाज ने रेंज आईजी से हत्या में प्रयुक्त हथियारों की बरामदगी, वारदात में शामिल सभी आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी तथा हत्या के पीछे के वास्तविक कारण और पूरे षड्यंत्र का खुलासा करने की मांग की। साथ ही जांच में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने और पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाने की अपील की।

WhatsApp Image 2026-08-10 at 5.55.45 PM-M8hUHWUg8Y.jpeg

जोधपुर। लोहावट थाना क्षेत्र के जम्भेश्वर नगर गांव में भंवरी देवी विश्नोई की हत्या और उनकी दो बेटियों पर हुए जानलेवा हमले के मामले में निष्पक्ष एवं त्वरित जांच की मांग को लेकर सर्व समाज के नेतृत्व में आमजनों ने जोधपुर रेंज आईजी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मामले में शामिल सभी आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी और घटना के पीछे के वास्तविक कारणों का खुलासा करने की मांग की गई।

ज्ञापन में बताया गया कि 27 जुलाई 2026 की मध्यरात्रि घर के बाहर भंवरी देवी विश्नोई की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। इस दौरान उनकी दो बेटियों पर भी जानलेवा हमला किया गया। परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि घटना को कई दिन बीत जाने के बावजूद मामले का पूर्ण खुलासा नहीं हो पाया है, जिससे क्षेत्रवासियों में आक्रोश है।

सर्व समाज ने रेंज आईजी से हत्या में प्रयुक्त हथियारों की बरामदगी, वारदात में शामिल सभी आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी तथा हत्या के पीछे के वास्तविक कारण और पूरे षड्यंत्र का खुलासा करने की मांग की। साथ ही जांच में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने और पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाने की अपील की।

ज्ञापन में बताया गया कि मृतका के परिजन और ग्रामीण लगातार न्याय की मांग कर रहे हैं। मामले को लेकर लोहावट थाने के बाहर बड़ी संख्या में लोग भूख हड़ताल पर भी बैठे हैं। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

इस दौरान रामनिवास बुधनगर ने राजस्थान सरकार पर कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भय का माहौल है। उन्होंने लोहावट विधायक एवं कैबिनेट मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर और जोधपुर सांसद केन्द्रीय मंत्री के स्तर पर पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त नहीं किए जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

सर्व समाज का नेतृत्व परसराम बिश्नोई ने किया। इस दौरान शिवदास शास्त्री, नारायण डाबड़ी, निरमा बिश्नोई, मूला राम ढाका, महेंद्र बेनीवाल

सर्व समाज का नेतृत्व परसराम बिश्नोई ने किया। इस दौरान शिवदास शास्त्री, नारायण डाबड़ी, निरमा बिश्नोई, मूला राम ढाका, महेंद्र बेनीवाल श्यामलाल लंबा पांचाराम, भींयाराम, बाबूराम बाबल , संग्राम सिंह ओपी धायल, अशोक, रामराख गोदारा,कँवरा राम , गंगा राम, पप्पा राम, प्रदीप भादू,भभूत राम,सोहन भुट्टा महेंद्र गोदारा, महेंद्र बेनीवाल, भागीरथ, हरेंद्र डूडी, गंगाराम, इन्द्रजीत बिश्नोई, मोहन, राजवीर, पुखराज खेड़ी, रमेश, हनुमान खोखर, भागचंद राम,अनिल गोदारा, अनिल बुधनगर, वर्षा, रोशनी, विद्या, मिताली,सुभाष रुगा राम,कालूराम, विक्रम, बाबूलाल रावर, जगदीश, जवताराम सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response