अयोध्या साइबर क्राइम थाने के चार पुलिसकर्मी 2.80 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की सीकर इकाई ने मंगलवार को बड़ी ट्रैप कार्रवाई करते हुए अयोध्या के साइबर क्राइम थाने में तैनात चार पुलिसकर्मियों को 2.80 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर की गई। गिरफ्तार आरोपियों में एक उप निरीक्षक और तीन कांस्टेबल शामिल हैं।  ट्रैप के दौरान चारों आरोपी पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में कांस्टेबल सोहनलाल ने परिवादी से 2.80 लाख रुपये की रिश्वत राशि प्राप्त की। इसके बाद एसीबी टीम ने उप निरीक्षक यशवंत सिंह, कांस्टेबल पवन त्रिपाठी, कांस्टेबल सोहनलाल और कांस्टेबल गौरव चारग को गिरफ्तार कर लिया

WhatsApp Image 2026-08-18 at 4.27.58 PM (1)-58lVML7PR4.jpg

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की सीकर इकाई ने मंगलवार को बड़ी ट्रैप कार्रवाई करते हुए अयोध्या के साइबर क्राइम थाने में तैनात चार पुलिसकर्मियों को 2.80 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर की गई। गिरफ्तार आरोपियों में एक उप निरीक्षक और तीन कांस्टेबल शामिल हैं।

एसीबी महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता के अनुसार परिवादी ने शिकायत दी थी कि उसके भाई के खिलाफ थाना साइबर क्राइम, जनपद अयोध्या में दर्ज मुकदमा संख्या 22/2024 में उसका नाम हटाने की एवज में पुलिसकर्मियों द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत के बाद एसीबी ने 17 अगस्त को रिश्वत मांग का सत्यापन कराया।

सत्यापन के दौरान आरोपी कांस्टेबल गौरव चारग ने परिवादी से चार लाख रुपये की रिश्वत मांगी। बातचीत के बाद 2.80 लाख रुपये में सौदा तय हुआ। रिश्वत की मांग की पुष्टि होने के बाद एसीबी ने ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई।

मंगलवार को एसीबी जयपुर के उप महानिरीक्षक डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में सीकर एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक सुभाष मील मय टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। ट्रैप के दौरान चारों आरोपी पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में कांस्टेबल सोहनलाल ने परिवादी से 2.80 लाख रुपये की रिश्वत राशि प्राप्त की। इसके बाद एसीबी टीम ने उप निरीक्षक यशवंत सिंह, कांस्टेबल पवन त्रिपाठी, कांस्टेबल सोहनलाल और कांस्टेबल गौरव चारग को गिरफ्तार कर लिया

एसीबी के अधिकारियों के अनुसार आरोपियों से पूछताछ और आगे की कार्रवाई जारी है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा। कार्रवाई एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव और पुलिस महानिरीक्षक एस. परिमला के सुपरविजन में जारी है।

सीबी ने आमजन से भ्रष्टाचार के मामलों की सूचना देने की अपील की है। इसके लिए एसीबी की टोल फ्री हेल्पलाइन 1064 और व्हाट्सएप हेल्पलाइन 94135-02834 पर 24 घंटे संपर्क किया जा सकता है।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response