मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 07:09 AM

2 हजार रुपए की रिश्वत लेते कांस्टेबल गिरफ्तार

कोटा/जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने रविवार, 25 अक्टूबर 2026 को कोटा शहर में कार्रवाई करते हुए थाना नान्ता की बड़गांव चौकी पर तैनात कांस्टेबल अभयसिंह को 2,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। एसीबी के अनुसार, आरोपी कांस्टेबल एक प्रकरण में परिवादी को झूठा फंसाने की धमकी देकर रिश्वत मांग रहा था। मामले में आरोपी से पूछताछ और आगे की कार्रवाई जारी है। आरोप है कि कांस्टेबल ने परिवादी को मामले में झूठा फंसाने की धमकी देकर रिश्वत की मांग की। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने रिश्वत मांग का सत्यापन करवाया। सत्यापन के दौरान आरोपी द्वारा परिवादी से पहले 700 रुपए प्राप्त करना और शेष 2,000 रुपए बाद में देने की मांग करना सामने आया।

WhatsApp Image 2026-10-25 at 8.31.17 PM-PmPbmivF83.jpeg

कोटा/जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने रविवार, 25 अक्टूबर 2026 को कोटा शहर में कार्रवाई करते हुए थाना नान्ता की बड़गांव चौकी पर तैनात कांस्टेबल अभयसिंह को 2,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। एसीबी के अनुसार, आरोपी कांस्टेबल एक प्रकरण में परिवादी को झूठा फंसाने की धमकी देकर रिश्वत मांग रहा था। मामले में आरोपी से पूछताछ और आगे की कार्रवाई जारी है।

एसीबी के अनुसार, परिवादी ने कोटा इकाई में शिकायत दी थी कि एक डम्पर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी थी। इसके बाद मोटरसाइकिल परिवादी की कार से टकरा गई, जिससे विवाद की स्थिति बनी। इस मामले में डम्पर मालिक ने परिवादी के खिलाफ थाना नान्ता में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। प्रकरण की जांच बड़गांव चौकी पर तैनात कांस्टेबल अभयसिंह कर रहा था।

आरोप है कि कांस्टेबल ने परिवादी को मामले में झूठा फंसाने की धमकी देकर रिश्वत की मांग की। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने रिश्वत मांग का सत्यापन करवाया। सत्यापन के दौरान आरोपी द्वारा परिवादी से पहले 700 रुपए प्राप्त करना और शेष 2,000 रुपए बाद में देने की मांग करना सामने आया।

इसके बाद कोटा रेंज के उपमहानिरीक्षक पुलिस ओमप्रकाश मीणा के सुपरविजन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसीबी कोटा विजय स्वर्णकार के निर्देशन में ट्रेप कार्रवाई की गई। पुलिस निरीक्षक पृथ्वीराज मीणा के नेतृत्व में गठित दल ने बड़गांव चौकी पर परिवादी से 2,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया।

एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव और महानिरीक्षक पुलिस एस. परिमला के सुपरविजन में आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी के निवास स्थान की तलाशी भी ली जा रही है। एसीबी द्वारा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर विस्तृत अनुसंधान किया जाएगा।

एसीबी ने आमजन से भ्रष्टाचार संबंधी शिकायतों के लिए टोल फ्री नंबर 1064 और व्हाट्सएप हेल्पलाइन 94135-02834 पर संपर्क करने की अपील की है।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response