ANTF ने 3 साल से फरार 25 हजार के इनामी तस्कर समीर को ब्यावर से दबोचा

जोधपुर/जयपुर। राजस्थान पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने "ऑपरेशन मदमारुत" के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य के टॉप ड्रग सरगनाओं की सूची NARKINGPIN-56 में शामिल 25 हजार रुपये के इनामी और तीन साल से फरार चल रहे तस्कर समीर खान को ब्यावर से गिरफ्तार किया है। आरोपी मध्यप्रदेश का निवासी है और लंबे समय से राजस्थान में मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क से जुड़ा हुआ था। एएनटीएफ के महानिरीक्षक पुलिस विकास कुमार ने बताया कि पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा और अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस दिनेश एमएन के निर्देशन में राज्यभर में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

WhatsApp Image 2026-06-25 at 11.24.33 PM-vi7McltUph.jpg

जोधपुर/जयपुर। राजस्थान पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने "ऑपरेशन मदमारुत" के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य के टॉप ड्रग सरगनाओं की सूची NARKINGPIN-56 में शामिल 25 हजार रुपये के इनामी और तीन साल से फरार चल रहे तस्कर समीर खान को ब्यावर से गिरफ्तार किया है। आरोपी मध्यप्रदेश का निवासी है और लंबे समय से राजस्थान में मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क से जुड़ा हुआ था।

एएनटीएफ के महानिरीक्षक पुलिस विकास कुमार ने बताया कि पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा और अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस दिनेश एमएन के निर्देशन में राज्यभर में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में फलोदी जिले के एक मामले में फरार चल रहे समीर खान को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।

पुलिस के अनुसार समीर खान मूल रूप से मध्यप्रदेश के रतलाम जिले का निवासी है। वह अपने एक रिश्तेदार के साथ मिलकर मध्यप्रदेश से राजस्थान में अवैध मादक पदार्थों की खेप पहुंचाने का काम करता था। वर्ष 2024 में फलोदी जिले के बाप थाना क्षेत्र में स्मैक तस्करी के एक मामले में उसके एजेंट की गिरफ्तारी हुई थी। पूछताछ में समीर और उसके रिश्तेदार का नाम सामने आया, जिसके बाद वह फरार हो गया था।

गिरफ्तारी से बचने के लिए समीर ने राजस्थान आना बंद कर दिया और मध्यप्रदेश में मजदूरी तथा ड्राइविंग का काम करने लगा। उसकी तलाश में जुटी एएनटीएफ टीम ने मंदसौर क्षेत्र में कई दिनों तक गोपनीय निगरानी रखी। पुलिसकर्मियों ने कारोबारी बनकर फैक्ट्री क्षेत्रों में जानकारी जुटाई और आखिरकार एक स्लेट पेंसिल फैक्ट्री से समीर के बारे में महत्वपूर्ण सुराग मिला।

जांच के दौरान पता चला कि समीर पिकअप वाहन लेकर ब्यावर अनाज मंडी गया हुआ है। सूचना मिलते ही एएनटीएफ की दूसरी टीम ब्यावर पहुंची और अनाज मंडी क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया।

आईजीपी विकास कुमार ने बताया कि एएनटीएफ अब तक 67 फरार नशा तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। समीर की गिरफ्तारी के साथ यह संख्या बढ़कर 68 हो गई है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर उसके नेटवर्क और अन्य सहयोगियों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response