मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 07:10 AM

कचहरी परिसर से व्यक्ति का अपहरण करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर। कचहरी परिसर जोधपुर से एक व्यक्ति का अपहरण करने के मामले में उदयमंदिर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात के कुछ ही घंटों में अपहृत व्यक्ति प्रेम को आरोपियों के चंगुल से मुक्त करा लिया था। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे, जिनकी तलाश में गठित विशेष टीमों ने लगातार दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ओमाराम उर्फ ओम डुडी निवासी खारी खुर्द, किशनाराम निवासी हरढाणी, मोहनराम निवासी जैतियावास और सुनिल चौधरी निवासी खारी खुर्द के रूप में हुई है। पुलिस मामले में आगे अनुसंधान कर रही है।

 

जोधपुर। कचहरी परिसर जोधपुर से एक व्यक्ति का अपहरण करने के मामले में उदयमंदिर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात के कुछ ही घंटों में अपहृत व्यक्ति प्रेम को आरोपियों के चंगुल से मुक्त करा लिया था। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे, जिनकी तलाश में गठित विशेष टीमों ने लगातार दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार किया।

पुलिस उपायुक्त जोधपुर पूर्व मनीष कुमार चौधरी ने बताया कि 8 सितंबर 2026 को दिनदहाड़े कचहरी परिसर से एक व्यक्ति का कुछ बदमाशों द्वारा अपहरण कर ले जाने की सूचना मिली थी। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस आयुक्त अंशुमन भोमिया के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई शुरू की गई।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नरेंद्र सिंह देवड़ा और सहायक पुलिस आयुक्त हरजीराम के सुपरविजन में उदयमंदिर थाना प्रभारी सुरेश चौधरी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीमों ने तकनीकी संसाधनों का उपयोग करते हुए आरोपियों की पहचान और तलाश शुरू की।

घटना के संबंध में प्रार्थी नाथाराम ने उदयमंदिर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका भतीजा प्रेम जोधपुर कचहरी परिसर आया था, जिसे कुछ अज्ञात व्यक्ति अपहरण कर ले गए हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने तत्काल उसकी तलाश शुरू की।

पुलिस की कई टीमों ने संभावित ठिकानों पर दबिश दी। आरोपियों को पुलिस कार्रवाई की भनक लगने पर उन्होंने अपहृत प्रेम को खेड़ापा क्षेत्र में छोड़ दिया और मौके से फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने पीड़ित से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाए और आरोपियों की तलाश तेज कर दी।

लगातार दबिश और पीछा करने के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को दस्तयाब कर अनुसंधान के पश्चात गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। वारदात में प्रयुक्त वाहन भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ओमाराम उर्फ ओम डुडी निवासी खारी खुर्द, किशनाराम निवासी हरढाणी, मोहनराम निवासी जैतियावास और सुनिल चौधरी निवासी खारी खुर्द के रूप में हुई है। पुलिस मामले में आगे अनुसंधान कर रही है।

 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response