NIF जोधपुर में फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन

जोधपुर। New York Institute of Fashion (NIF Global Jodhpur) में नए सत्र के विद्यार्थियों के स्वागत के लिए भव्य फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम ‘कोचेला × मर्डर मिस्ट्री’ रखी गई, जिसमें कोचेला म्यूजिक फेस्टिवल के ग्लैमर, संगीत और बोहो-फेस्टिवल वाइब्स के साथ मर्डर मिस्ट्री के रोमांच, सस्पेंस और जासूसी माहौल का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत सीनियर विद्यार्थियों द्वारा नवागंतुक छात्र-छात्राओं के पारंपरिक और गर्मजोशी भरे स्वागत के साथ हुई। सीनियर्स ने नए विद्यार्थियों का परिचय कराया और उन्हें संस्थान में नए सफर के लिए शुभकामनाएं दीं।

WhatsApp Image 2026-08-23 at 5.22.38 PM (1)-BpgcDIddZT.jpg

जोधपुर। New York Institute of Fashion (NIF Global Jodhpur) में नए सत्र के विद्यार्थियों के स्वागत के लिए भव्य फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम ‘कोचेला × मर्डर मिस्ट्री’ रखी गई, जिसमें कोचेला म्यूजिक फेस्टिवल के ग्लैमर, संगीत और बोहो-फेस्टिवल वाइब्स के साथ मर्डर मिस्ट्री के रोमांच, सस्पेंस और जासूसी माहौल का अनूठा संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम की शुरुआत सीनियर विद्यार्थियों द्वारा नवागंतुक छात्र-छात्राओं के पारंपरिक और गर्मजोशी भरे स्वागत के साथ हुई। सीनियर्स ने नए विद्यार्थियों का परिचय कराया और उन्हें संस्थान में नए सफर के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उपस्थित फैकल्टी सदस्यों ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें रचनात्मक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा को निखारते हुए निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

फ्रेशर्स पार्टी के दौरान विद्यार्थियों के मनोरंजन के लिए कई रंगारंग प्रस्तुतियां, थीम आधारित एक्टिविटीज और मनोरंजक खेल आयोजित किए गए। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया और अपनी रचनात्मकता व प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ‘कोचेला × मर्डर मिस्ट्री’ थीम के अनुरूप विद्यार्थियों ने आकर्षक और अनूठे परिधानों में कार्यक्रम में हिस्सा लिया, जिससे आयोजन का माहौल और भी खास बन गया।

कार्यक्रम के अंतिम चरण में सीनियर विद्यार्थियों की ओर से हास्य नाटक प्रस्तुत किया गया। नाटक ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया और पूरे सभागार में हंसी-ठहाकों की गूंज सुनाई दी।

प्रतियोगिताओं के परिणामों में Aarchie को मिस फ्रेशर, Dasrath को बेस्ट मेल थीम आउटफिट और Jahnvi Abani को बेस्ट फीमेल थीम आउटफिट चुना गया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

पुरस्कार वितरण के बाद विद्यार्थियों ने डीजे की धुनों पर जमकर डांस किया और एक-दूसरे के साथ यादगार पल साझा किए। कार्यक्रम के समापन पर फैकल्टी सदस्यों ने सभी नवागंतुक विद्यार्थियों को उनके कॉलेज जीवन और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response