पांच महीने की बकाया पेंशन को लेकर सेवानिवृत्त पेंशनर्स का प्रदर्शन
- Posted on 18 अगस्त 2026
- सामान्य समाचार
- By Rajendra Harsh
- 38 Views
जोधपुर। विश्वविद्यालय से सेवानिवृत्त पेंशनर्स को पांच महीने की बकाया पेंशन का भुगतान नहीं होने से नाराजगी बढ़ती जा रही है। पेंशन सोसाइटी के तत्वावधान में पेंशनर्स ने बुधवार को केंद्रीय कार्यालय के बाहर लगातार आठवें दिन प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में 150 से अधिक शैक्षणिक, अशैक्षणिक और पारिवारिक पेंशन प्राप्त करने वाले महिला एवं पुरुष पेंशनर्स शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों को पेंशन सोसाइटी के अध्यक्ष प्रोफेसर राम निवास शर्मा, प्रोफेसर चैना राम चौधरी, प्रोफेसर एच.एस. गहलोत, प्रोफेसर कश्यप धूत, प्रोफेसर राम जीवन सेंगवा और संयोजक अशोक व्यास सहित अन्य पदाधिकारियों ने संबोधित किया।
जोधपुर। विश्वविद्यालय से सेवानिवृत्त पेंशनर्स को पांच महीने की बकाया पेंशन का भुगतान नहीं होने से नाराजगी बढ़ती जा रही है। पेंशन सोसाइटी के तत्वावधान में पेंशनर्स ने बुधवार को केंद्रीय कार्यालय के बाहर लगातार आठवें दिन प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में 150 से अधिक शैक्षणिक, अशैक्षणिक और पारिवारिक पेंशन प्राप्त करने वाले महिला एवं पुरुष पेंशनर्स शामिल हुए।
प्रदर्शनकारियों को पेंशन सोसाइटी के अध्यक्ष प्रोफेसर राम निवास शर्मा, प्रोफेसर चैना राम चौधरी, प्रोफेसर एच.एस. गहलोत, प्रोफेसर कश्यप धूत, प्रोफेसर राम जीवन सेंगवा और संयोजक अशोक व्यास सहित अन्य पदाधिकारियों ने संबोधित किया। वक्ताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन के रवैये पर नाराजगी जताते हुए इसे हठधर्मितापूर्ण बताया।
अध्यक्ष प्रोफेसर राम निवास शर्मा ने कहा कि पेंशनर्स की बकाया पेंशन का भुगतान नहीं होना गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि पेंशन सोसाइटी शांतिपूर्ण और गांधीवादी तरीके से आंदोलन कर रही है तथा जब तक बकाया पेंशन का भुगतान नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रखा जाएगा।
पेंशनर्स ने कहा कि प्रदर्शन स्थल पर विश्वविद्यालय के वित्तीय सलाहकार के अलावा कोई सक्षम अधिकारी मौजूद नहीं था। प्रदर्शनकारियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के रवैये को लेकर नाराजगी जताई और कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन के बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है।
प्रदर्शन के दौरान पेंशनर्स ने विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार के सामने स्थित सर्किल के चारों ओर नारे लगाते हुए चक्कर लगाए। इस दौरान राहगीरों और वाहन चालकों को पांच महीने से पेंशन नहीं मिलने की समस्या से अवगत कराया गया। प्रदर्शनकारियों के अनुसार, कई राहगीरों ने भी उनकी मांग का समर्थन किया।
पेंशनर्स ने चेतावनी दी कि यदि बकाया पेंशन का जल्द भुगतान नहीं किया गया तो गांधीवादी तरीके से आंदोलन लगातार जारी रहेगा। प्रदर्शन के अंत में 19 अगस्त को सुबह 11 बजे फिर से बड़ी संख्या में पेंशनर्स के जुटने का आह्वान किया गया।
धरने में प्रोफेसर मूलसिंह राठौड़, प्रोफेसर सरोज कौशल, प्रोफेसर रेणु शर्मा, प्रोफेसर ऊषा तलवार, प्रोफेसर कौशल नाथ उपाध्याय, प्रोफेसर एस.आर. जाखड़, दुर्गा सिंह राठौड़, रामदत्त हर्ष, राधेश्याम शर्मा, ओ.पी. शर्मा, बाबूलाल सियोटा, दिनेश रामावत प्रेमराज बोहरा और गोपाल चौहान सहित कई पेंशनर्स मौजूद रहे।
Write a Response