अन्नपूर्णा देवी फाउंडेशन के शताब्दी समारोह में पं. मुकुंद क्षीरसागर होंगे सम्मानित

ख्यातनाम शास्त्रीय गायक पं. मुकुंद क्षीरसागर को पुणे में 5-7 दिसंबर को होने वाले अन्नपूर्णा देवी फाउंडेशन के शताब्दी समारोह में राष्ट्रीय सम्मान से अलंकृत किया जाएगा।

WhatsApp Image 2025-12-02 at 1.00.38 PM-8f8U9fUy6g.jpeg

अन्नपूर्णा देवी फाउंडेशन के शताब्दी समारोह में पं. मुकुंद क्षीरसागर होंगे सम्मानित

जोधपुर।
ख्यातनाम शास्त्रीय गायक पं. मुकुंद क्षीरसागर को पुणे में 5-7 दिसंबर को होने वाले अन्नपूर्णा देवी फाउंडेशन के शताब्दी समारोह में राष्ट्रीय सम्मान से अलंकृत किया जाएगा।

भारतीय शास्त्रीय संगीत की सुप्रसिद्ध साधिका विदुषी अन्नपूर्णा देवी की जन्मशताब्दी के अवसर पर अन्नपूर्णा देवी फाउंडेशन द्वारा तीन दिवसीय भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह समारोह 5, 6 और 7 दिसम्बर को एमईएस ऑडिटोरियम, बाल शिक्षण मंदिर स्कूल, मयूर कॉलोनी, कोथरूड (पुणे) में प्रतिदिन शाम 4.30 बजे से आयोजित होगा।

इस आयोजन में देश के अनेक प्रख्यात शास्त्रीय संगीतज्ञ अपनी प्रस्तुति देंगे। इनमें पं. राम देशपांडे, विदुषी रुचिरा पांडा, पं. रघुनंदन पांशिकर, पं. प्रविण गोडखिंडी (बांसुरी), पं. अभय सोपोरी (संतूर) और पं. कुशल दास (सितार) जैसे प्रतिष्ठित कलाकार शामिल होंगे।

इसी मंच पर पं. मुकुंद क्षीरसागर को ‘विदुषी अन्नपूर्णा देवी शिक्षाकोत्तम सम्मान’ से सम्मानित किया जाएगा। यह आयोजन भारतीय संगीत परंपरा के संरक्षण और प्रसार के उद्देश्य से किया जा रहा है। प्रवेश सभी के लिए निःशुल्क रहेगा।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response