प्रधानमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट
- Posted on 23 जून 2026
- सामान्य समाचार
- By Rajendra Harsh
- 74 Views
बालोतरा। राजस्थान के बहुप्रतीक्षित रिफाइनरी परियोजना के उद्घाटन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित दौरे की चर्चाओं के बीच जिला प्रशासन, पुलिस और एचआरआरएल (एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड) पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं। हालांकि प्रधानमंत्री के दौरे की आधिकारिक तिथि अभी घोषित नहीं की गई है, लेकिन कार्यक्रम को देखते हुए सभी स्तरों पर व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। संभावित जनसभा स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए अस्थायी पुलिस चौकी स्थापित की गई है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की ओर से क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसके साथ ही रिफाइनरी परिसर के सामने बनाए गए हेलीपेड की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।
बालोतरा। राजस्थान के बहुप्रतीक्षित रिफाइनरी परियोजना के उद्घाटन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित दौरे की चर्चाओं के बीच जिला प्रशासन, पुलिस और एचआरआरएल (एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड) पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं। हालांकि प्रधानमंत्री के दौरे की आधिकारिक तिथि अभी घोषित नहीं की गई है, लेकिन कार्यक्रम को देखते हुए सभी स्तरों पर व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
संभावित जनसभा स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए अस्थायी पुलिस चौकी स्थापित की गई है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की ओर से क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसके साथ ही रिफाइनरी परिसर के सामने बनाए गए हेलीपेड की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। सुरक्षा बलों की अतिरिक्त तैनाती के साथ आने-जाने वाले लोगों और वाहनों पर नजर रखी जा रही है।
प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार प्रधानमंत्री के संभावित कार्यक्रम को देखते हुए विभिन्न विभागों को आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। जनसभा स्थल, पार्किंग व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पेयजल, विद्युत और चिकित्सा सुविधाओं की तैयारियों की नियमित समीक्षा की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां भी वीवीआईपी प्रोटोकॉल के अनुरूप व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटी हैं।
रिफाइनरी परियोजना प्रदेश की सबसे महत्वपूर्ण औद्योगिक परियोजनाओं में से एक मानी जाती है। इसके संचालन से क्षेत्र में रोजगार, उद्योग और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद है। यही कारण है कि उद्घाटन समारोह को लेकर स्थानीय स्तर पर भी उत्साह का माहौल बना हुआ है।
सूत्रों के अनुसार प्रशासन और एचआरआरएल के अधिकारियों के बीच लगातार समन्वय बैठकों का दौर जारी है। कार्यक्रम से जुड़े प्रत्येक पहलू की बारीकी से समीक्षा की जा रही है ताकि दौरे के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
हालांकि प्रधानमंत्री के दौरे की आधिकारिक पुष्टि अभी शेष है, लेकिन तैयारियों की रफ्तार को देखते हुए माना जा रहा है कि उद्घाटन समारोह को लेकर जल्द ही औपचारिक घोषणा हो सकती है। फिलहाल प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां हर स्थिति के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रही हैं।
Write a Response