फर्जी 'प्रेस' वाहनों पर कार्रवाई की मांग, मारवाड़ प्रेस क्लब ने पुलिस आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
- Posted on 4 अगस्त 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 36 Views
जोधपुर, 4 अगस्त। शहर में वाहनों पर अवैध रूप से "PRESS" लिखकर किए जा रहे दुरुपयोग तथा फर्जी पत्रकारों की बढ़ती गतिविधियों के खिलाफ मारवाड़ प्रेस क्लब, जोधपुर ने पुलिस आयुक्त अंशुमन भोमिया को ज्ञापन सौंपकर विशेष अभियान चलाने की मांग की है। पुलिस आयुक्त ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि गैर-पत्रकारों द्वारा वाहनों पर "PRESS" लिखने और फर्जी पत्रकार बनकर कानून का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। मारवाड़ प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजीव गौड़ एवं सचिव चंद्रशेखर व्यास के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि वर्तमान में अनेक ऐसे लोग, जिनका पत्रकारिता से कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं है, अपने वाहनों पर "PRESS" लिखकर पुलिस जांच से बचने, अवैध गतिविधियों को अंजाम देने तथा आमजन पर अनुचित प्रभाव जमाने का प्रयास कर रहे हैं।
Write a Response