मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 06:55 AM

नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन

हिंदी और मराठी  के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026हिंदी और मराठी सिने की सुबह गोवा स्थित अपने डोना पाउला वाले घर पर आखिरी सांस ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नाना पाटेकर को तड़के अचानक तबीयत खराब होने के बाद कार्डियक अरेस्ट आया। उन्हें घर पर बेहोशी की हालत में पाया गया, जिसके बाद मेडिकल टीम को बुलाया गया। डॉक्टरों ने मौके पर ही सीपीआर और कार्डियक मसाज शुरू की और उन्हें मणिपाल अस्पताल ले जाया गया।

 

WhatsApp Image 2026-10-08 at 2.47.49 PM-ZJYpPYesSC.jpeg

हिंदी और मराठी  के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026हिंदी और मराठी सिने की सुबह गोवा स्थित अपने डोना पाउला वाले घर पर आखिरी सांस ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नाना पाटेकर को तड़के अचानक तबीयत खराब होने के बाद कार्डियक अरेस्ट आया। उन्हें घर पर बेहोशी की हालत में पाया गया, जिसके बाद मेडिकल टीम को बुलाया गया। डॉक्टरों ने मौके पर ही सीपीआर और कार्डियक मसाज शुरू की और उन्हें मणिपाल अस्पताल ले जाया गया।

मणिपाल अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक, नाना पाटेकर को करीब 4:20 बजे अस्पताल लाया गया। उन्हें बचाने के लिए लगभग 45 मिनट तक सीपीआर की कोशिश की गई, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। डॉक्टरों ने सुबह करीब 5:20 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की ओर से कार्डियक अरेस्ट को मौत की वजह बताया गया है, जबकि विस्तृत मेडिकल प्रक्रिया से मौत की परिस्थितियों की पुष्टि की जा रही है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, नाना पाटेकर ने रात करीब 2:30 बजे एक दोस्त को तबीयत खराब होने और शरीर के बाईं ओर दर्द की जानकारी दी थी। बाद में दोस्त उनके घर पहुंचा, जहां अभिनेता की हालत गंभीर मिली। इसके बाद केयरटेकर की मदद से मेडिकल टीम को बुलाया गया। 

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response