पुलिस पर डंपर चढ़ाने की कोशिश करने वाला आरोपी गिरफ्तार
- Posted on 8 अगस्त 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 38 Views
जोधपुर, 8 अगस्त। अवैध बजरी खनन एवं परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत माता का थान थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पुलिस नाकाबंदी तोड़कर भागने और पुलिसकर्मियों पर डंपर चढ़ाने का प्रयास करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ब्रेजा कार भी जब्त की है। कार्रवाई के दौरान दो डंपरों को भी एमवी एक्ट के तहत जब्त किया गया। पुलिस ने महेंद्र पुत्र सुखदेव विश्नोई (29) निवासी नान्दड़ा कला, हाल शिव विहार सारण नगर को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर ब्रेजा कार जब्त की। स्वीफ्ट कार चालक रवि विश्नोई की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार रवि पूर्व में भी अवैध बजरी परिवहन के दौरान पुलिसकर्मी को डंपर से कुचलने के प्रयास के मामले में आरोपी रह चुका है।
Write a Response