वीसीआर नहीं भरने के नाम पर रिश्वत एसीबी के ट्रैप में गिरफ्तार

जयपुर/कोटा, 22 जुलाई 2026। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने कोटा देहात में बड़ी ट्रैप कार्रवाई करते हुए जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (जेवीवीएनएल) के सुल्तानपुर क्षेत्र के कनिष्ठ अभियंता (जेईएन) पंकज वर्मा और फॉल्ट रिमूवल टीम (एफआरटी) कर्मचारी दानमल को 1,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। दोनों पर बिजली कनेक्शन की वीसीआर (विजिलेंस चेक रिपोर्ट) नहीं भरने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है। एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि 20 जुलाई को परिवादी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके पिता के नाम पर लगे बिजली कनेक्शन की जांच के बाद जेईएन पंकज वर्मा ने वीसीआर नहीं भरने के एवज में 7,000 रुपये की रिश्वत की मांग की।

WhatsApp Image 2026-07-23 at 4.14.16 PM-i37oEdT6cb.jpeg

जयपुर/कोटा, 22 जुलाई 2026। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने कोटा देहात में बड़ी ट्रैप कार्रवाई करते हुए जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (जेवीवीएनएल) के सुल्तानपुर क्षेत्र के कनिष्ठ अभियंता (जेईएन) पंकज वर्मा और फॉल्ट रिमूवल टीम (एफआरटी) कर्मचारी दानमल को 1,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। दोनों पर बिजली कनेक्शन की वीसीआर (विजिलेंस चेक रिपोर्ट) नहीं भरने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है।

एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि 20 जुलाई को परिवादी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके पिता के नाम पर लगे बिजली कनेक्शन की जांच के बाद जेईएन पंकज वर्मा ने वीसीआर नहीं भरने के एवज में 7,000 रुपये की रिश्वत की मांग की। शिकायत के अनुसार दानमल, जो बिजली विभाग के ठेके पर एफआरटी कर्मचारी के रूप में कार्यरत है, कथित रूप से जेईएन की ओर से रिश्वत की राशि लेने का काम कर रहा था।

शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने उप महानिरीक्षक ओमप्रकाश मीणा के सुपरविजन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल सिंह कानावत के नेतृत्व में शिकायत का गोपनीय सत्यापन कराया। सत्यापन के दौरान परिवादी द्वारा राशि कम करने का आग्रह करने पर दोनों आरोपियों ने रिश्वत की रकम 7,000 रुपये से घटाकर 2,000 रुपये कर दी। इसी दौरान 1,000 रुपये पहले ले लिए गए थे, जबकि शेष 1,000 रुपये लेने की सहमति बनी।

बुधवार को एसीबी की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई की। पुलिस निरीक्षक शरीफ अहमद और उनकी टीम ने परिवादी से शेष 1,000 रुपये रिश्वत लेते हुए एफआरटी कर्मचारी दानमल को रंगे हाथों पकड़ लिया। बरामद राशि दानमल के कब्जे से जब्त कर ली गई। जांच में जेईएन पंकज वर्मा की मिलीभगत सामने आने पर उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया।

एसीबी अधिकारियों के अनुसार दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। ब्यूरो ने आमजन से भ्रष्टाचार की शिकायतें टोल-फ्री हेल्पलाइन 1064 और व्हाट्सएप हेल्पलाइन 9413502834 पर दर्ज कराने की अपील करते हुए कहा कि वैध कार्य कराने में एसीबी हरसंभव सहायता प्रदान करेगी।

 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response