अभय कमांड सेंटर की सक्रियता से महिला को मिला खोया आईफोन

जोधपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जोधपुर पुलिस ने सुरक्षा के साथ सेवा और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक महिला का खोया हुआ आईफोन तकनीकी मदद से बरामद कर उसे सकुशल सुपुर्द किया। यह कार्रवाई अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की सक्रियता, तकनीकी दक्षता और पुलिस की समन्वित कार्यप्रणाली का उत्कृष्ट उदाहरण बनी। इसी क्रम में 28 अगस्त 2026 को नागौर निवासी प्रांजलि ठाकुर की सहायता की गई। प्रांजलि ठाकुर घंटाघर क्षेत्र से रोडवेज बस स्टैंड जाते समय ऑटो रिक्शा में अपना आईफोन-14 भूल गई थीं। मोबाइल नहीं मिलने पर वह सहायता के लिए अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर पहुंचीं और अपनी समस्या बताई।

WhatsApp Image 2026-08-29 at 8.24.01 PM-oygiDqvRxg.jpeg

जोधपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जोधपुर पुलिस ने सुरक्षा के साथ सेवा और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक महिला का खोया हुआ आईफोन तकनीकी मदद से बरामद कर उसे सकुशल सुपुर्द किया। यह कार्रवाई अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की सक्रियता, तकनीकी दक्षता और पुलिस की समन्वित कार्यप्रणाली का उत्कृष्ट उदाहरण बनी।

पुलिस आयुक्त जोधपुर अंशुमन भोमिया IPS के निर्देशन में, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय एवं यातायात  शहीन सी. IPS के सुपरविजन तथा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त  प्रेम धनदे के नेतृत्व में जोधपुर महानगर में कानून-व्यवस्था और आमजन की सुरक्षा को लेकर अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरों के नेटवर्क से लगातार प्रभावी मॉनिटरिंग की जा रही है।

इसी क्रम में 28 अगस्त 2026 को नागौर निवासी प्रांजलि ठाकुर की सहायता की गई। प्रांजलि ठाकुर घंटाघर क्षेत्र से रोडवेज बस स्टैंड जाते समय ऑटो रिक्शा में अपना आईफोन-14 भूल गई थीं। मोबाइल नहीं मिलने पर वह सहायता के लिए अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर पहुंचीं और अपनी समस्या बताई।

सूचना प्राप्त होने के बाद वक्त पारी प्रभारी एएसआई श्यामलाल के निर्देशन में कांस्टेबल स्वरूप सिंह, बेल्ट नंबर 693 ने मामले पर कार्रवाई शुरू की। अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की टीम ने शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का तकनीकी विश्लेषण किया। फुटेज के आधार पर महिला द्वारा यात्रा किए गए ऑटो रिक्शा के रूट को ट्रेस किया गया।

तकनीकी निगरानी के दौरान संबंधित ऑटो रिक्शा का रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त कर उसके चालक से संपर्क स्थापित किया गया। पुलिस के प्रयासों के बाद ऑटो चालक से महिला का आईफोन-14 प्राप्त कर लिया गया। इसके बाद मोबाइल फोन को सकुशल उसकी वास्तविक मालिक प्रांजलि ठाकुर को सुपुर्द कर दिया गया।

मोबाइल वापस मिलने पर महिला ने जोधपुर पुलिस और अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की टीम का आभार जताया। रक्षाबंधन के अवसर पर पुलिस की इस तत्परता ने सुरक्षा के साथ मानवीय संवेदनशीलता का संदेश भी दिया।

जोधपुर पुलिस ने संदेश दिया कि “हर बहन की सुरक्षा और सहायता के लिए सदैव तत्पर है जोधपुर पुलिस।”

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response