950 श्रद्धालु रामेश्वरम्-मदुराई के लिए रवाना
- Posted on 24 जुलाई 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 20 Views
जोधपुर, 24 जुलाई। राजस्थान सरकार के देवस्थान विभाग की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2026 के अंतर्गत शुक्रवार को भगत की कोठी रेलवे स्टेशन से रामेश्वरम्-मदुराई के लिए विशेष रेलगाड़ी रवाना की गई। इस विशेष ट्रेन में जोधपुर और जैसलमेर जिले के कुल 950 वरिष्ठ नागरिक श्रद्धालु निःशुल्क आठ दिवसीय तीर्थ यात्रा पर रवाना हुए। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाओं के साथ विदाई दी। विशेष रेलगाड़ी को रवाना करने के अवसर पर शहर विधायक अतुल भंसाली सहित राजेन्द्र पालीवाल, पवन आसोपा, ओमप्रकाश पालीवाल और दीपक दवे सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने यात्रियों का स्वागत करते हुए उनकी सुखद, सुरक्षित और मंगलमय यात्रा की कामना की।
Write a Response