प्रतियोगी परीक्षाओं में शिक्षकों की ड्यूटी सहित विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन
- Posted on 1 अक्टूबर 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 37 Views
जोधपुर, 30 सितंबर। राजस्थान पंचायतीराज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ, जिला शाखा जोधपुर की ओर से शिक्षक हितों से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। संघ के जिलाध्यक्ष उम्मेद सिंह चौहान के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में प्रतियोगी परीक्षाओं में शिक्षकों की ड्यूटी लगाने, विद्यालय समय सहित अन्य व्यावहारिक समस्याओं के समाधान की मांग की गई। जिलाध्यक्ष उम्मेद सिंह चौहान ने बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं के आयोजन में शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जाती है, जिससे कई बार शिक्षकों को अवकाश के दिन भी कार्य करना पड़ता है। संघ ने मांग की कि रविवार को आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं में शिक्षकों को ड्यूटी से मुक्त रखा जाए। यदि आवश्यकता हो तो परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था के अनुसार ही सीमित संख्या में रविवार की ड्यूटी लगाई जाए।
जोधपुर, 30 सितंबर। राजस्थान पंचायतीराज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ, जिला शाखा जोधपुर की ओर से शिक्षक हितों से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। संघ के जिलाध्यक्ष उम्मेद सिंह चौहान के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में प्रतियोगी परीक्षाओं में शिक्षकों की ड्यूटी लगाने, विद्यालय समय सहित अन्य व्यावहारिक समस्याओं के समाधान की मांग की गई।
जिलाध्यक्ष उम्मेद सिंह चौहान ने बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं के आयोजन में शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जाती है, जिससे कई बार शिक्षकों को अवकाश के दिन भी कार्य करना पड़ता है। संघ ने मांग की कि रविवार को आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं में शिक्षकों को ड्यूटी से मुक्त रखा जाए। यदि आवश्यकता हो तो परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था के अनुसार ही सीमित संख्या में रविवार की ड्यूटी लगाई जाए।
ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि परीक्षा ड्यूटी लगाने में संस्था प्रधानों द्वारा किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाए तथा सभी शिक्षकों के लिए समान और पारदर्शी व्यवस्था अपनाई जाए। संघ ने एक ही दिन में किसी शिक्षक की डबल ड्यूटी लगाने पर भी रोक लगाने की मांग की। अपरिहार्य परिस्थितियों में डबल ड्यूटी आवश्यक होने पर संबंधित शिक्षक की सहमति लेना अनिवार्य किए जाने की मांग रखी गई।
इसके साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं में ड्यूटी करने वाले शिक्षकों के मानदेय में बढ़ोतरी की मांग भी की गई। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि परीक्षा ड्यूटी के दौरान शिक्षकों को आने वाली व्यावहारिक परेशानियों को ध्यान में रखते हुए ड्यूटी लगाने की प्रक्रिया में स्पष्टता और पारदर्शिता जरूरी है।
ज्ञापन में विद्यालय समय से संबंधित विभिन्न मांगों का भी उल्लेख किया गया। संघ ने शिक्षक हितों को ध्यान में रखते हुए संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की मांग की।
इस अवसर पर प्रदेश नेता शम्भूसिंह मेड़तिया, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोकसिंह सिनली, प्रदेश महिला संयोजिका बेबी नन्दा, नवीना शर्मा, कुशम जोशी, जवरीलाल आर्य, हुकमसिंह राव, जसराज सागर, कैलाश सुथार, अचलदान, श्रवणसिंह राजपुरोहित, गोपालसिंह राजपुरोहित, प्रवीण सहित संघ के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Write a Response