आयुर्वेद विश्वविद्यालय में ‘शोध-कौशलम्’ कार्यशाला का समापन
- Posted on 18 जुलाई 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 53 Views
जोधपुर। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय, जोधपुर के स्नातकोत्तर आयुर्वेद संस्थान (पीजीआईए) के स्वस्थवृत्त एवं योग विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय ‘शोध-कौशलम्’ कार्यशाला का समापन गरिमामय समारोह के साथ हुआ। समापन समारोह में शोध की गुणवत्ता, नवाचार और साक्ष्य-आधारित अनुसंधान को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. (वैद्य) गोविंद सहाय शुक्ल ने की। मुख्य अतिथि ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद (AIIA) के निदेशक प्रो. (वैद्य) प्रदीप कुमार प्रजापति तथा विशिष्ट अतिथि रोहतक के प्रो. अनिल कुमार शर्मा रहे।
Write a Response