बीएसएफ परिसर में 101 फलदार एवं छायादार पौधों का वृक्षारोपण
- Posted on 8 जुलाई 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 30 Views
जोधपुर, 8 जुलाई। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) परिसर, मंडोर रोड में बुधवार को 101 फलदार एवं छायादार पौधों का सघन वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), लघु उद्योग भारती जोधपुर मंडोर, संस्कार, एलआईसी तथा श्री सारस्वत ब्राह्मण न्याति समाज सोसायटी, जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। यह वृक्षारोपण कार्यक्रम स्मृतिशेष शांतिदेवी ओझा की षष्ठम मासिक पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीएसएफ जोधपुर के महानिरीक्षक एम.एल. गर्ग रहे, जबकि उप महानिरीक्षक राजपाल सिंह ने कार्यक्रम संयोजक के रूप में व्यवस्थाओं का संचालन किया।
Write a Response