15 जुलाई को निजी स्कूलों में रहेगी छुट्टी
- Posted on 12 जुलाई 2026
- सामान्य समाचार
- By Rajendra Harsh
- 48 Views
जोधपुर। राज्यभर के निजी स्कूल संचालकों ने आरटीई (शिक्षा का अधिकार) के तहत बकाया भुगतान सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है। एसआरएस प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के आह्वान पर 15 जुलाई को प्रदेशभर के निजी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। साथ ही यदि सरकार ने जल्द मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो राज्यभर के निजी स्कूलों में तालाबंदी कर बड़े आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है।
Write a Response