Zudio शोरूम के सामने जानलेवा हमला 24 घंटे में 5 आरोपी गिरफ्तार
- Posted on 11 जुलाई 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 19 Views
जोधपुर। महामंदिर थाना पुलिस ने मंडोर रोड स्थित जूडियो (Zudio) शोरूम के सामने युवक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने तकनीकी संसाधनों, मुखबिर तंत्र और पारंपरिक पुलिसिंग के जरिए आरोपियों का पता लगाकर उन्हें दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों में वसीम (22), अरुण (25), अंकित (20), यशवर्धन चौहान उर्फ यश (19) और समीर (20) शामिल हैं। सभी जोधपुर शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के निवासी हैं।
Write a Response