ट्रेन की चपेट में आने से युवक गंभीर घायल
- Posted on 27 जून 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 54 Views
बालोतरा। शहर में द्वितीय रेलवे अंडरब्रिज के पास शनिवार को एक युवक ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद घायल को राजकीय नाहटा जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाड़मेर–हरिद्वार एक्सप्रेस के गुजरने के दौरान युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसे गंभीर चोटें आईं। अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जोधपुर रेफर कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घायल युवक की पहचान बालोतरा की शास्त्री कॉलोनी निवासी अनिल पुत्र किशनलाल मेघवाल के रूप में हुई है
Write a Response