वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2026: जोधपुर में जिला स्तरीय लॉटरी प्रक्रिया सम्पन्न
- Posted on 24 जून 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 35 Views
जोधपुर, 24 जून। राजस्थान सरकार के देवस्थान विभाग की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2026 के तहत जोधपुर जिले के पात्र आवेदकों के चयन के लिए बुधवार को जिला कलक्टर कार्यालय में जिला स्तरीय लॉटरी प्रक्रिया आयोजित की गई। जिला कलक्टर आलोक रंजन की अध्यक्षता में आयोजित इस प्रक्रिया में सॉफ्टवेयर आधारित रैंडम चयन प्रणाली के माध्यम से मुख्य सूची एवं प्रतीक्षा सूची का चयन किया गया। लॉटरी प्रक्रिया दोपहर 1:30 बजे शुरू हुई, जिसमें जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष कुमार मिश्रा, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय गुमना राम, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुरेन्द्र सिंह शेखावत, पर्यटन विभाग के सहायक निदेशक शरद व्यास सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे
Write a Response