मोहर्रम पर ताजिए स्थापित आज निकलेगा यौम-ए-आशूरा का जुलूस
- Posted on 25 जून 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 43 Views
जोधपुर। मोहर्रम के पवित्र अवसर पर शहर भर में गुरुवार को पारंपरिक श्रद्धा और अकीदत के साथ ताजिए स्थापित किए गए। विभिन्न मोहल्लों, इमामबाड़ों और धार्मिक स्थलों पर आकर्षक ढंग से सजाए गए ताजियों के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में अकीदतमंद पहुंचे। इस दौरान लोगों ने फातिहा पढ़कर कर्बला के शहीदों, विशेष रूप से हजरत इमाम हुसैन (अ.स.) और उनके साथियों को खिराज-ए-अकीदत पेश की। मोहर्रम की 10वीं तारीख, जिसे यौम-ए-आशूरा के रूप में मनाया जाता है, के अवसर पर शुक्रवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों से ताजिया जुलूस निकाले जाएंगे। इन जुलूसों में बड़ी संख्या में लोग शामिल होकर कर्बला के शहीदों की याद में मातम और श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
Write a Response