लूनी में मेगा टिकट चेकिंग अभियान, 263 मामलों में कार्रवाई

जोधपुर। रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा और बिना टिकट यात्रा पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियानों के तहत लूनी जंक्शन को बेस बनाकर मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान रेलवे की टीम ने बिना टिकट और अनियमित यात्रा के 262 मामले पकड़े। इसके अलावा रेलवे की अनुमति के बिना वेंडिंग कर रहे दो अनधिकृत वेंडरों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। कुल 263 मामलों में कार्रवाई करते हुए रेलवे ने 1 लाख 57 हजार 850 रुपये का राजस्व अर्जित किया।जोधपुर मंडल की टिकट चेकिंग टीम ने लूनी जंक्शन को आधार बनाकर बाड़मेर, भीलड़ी, मारवाड़ जंक्शन और जोधपुर की ओर आने-जाने वाली विभिन्न ट्रेनों में औचक जांच की। अभियान के दौरान यात्रियों के टिकट और यात्रा संबंधी दस्तावेजों की जांच की गई। अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों से रेलवे नियमानुसार जुर्माना वसूला गया।

WhatsApp Image 2026-05-31 at 7.08.21 PM-PuuAItLgWK.jpeg

जोधपुर। रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा और बिना टिकट यात्रा पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियानों के तहत लूनी जंक्शन को बेस बनाकर मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान रेलवे की टीम ने बिना टिकट और अनियमित यात्रा के 262 मामले पकड़े। इसके अलावा रेलवे की अनुमति के बिना वेंडिंग कर रहे दो अनधिकृत वेंडरों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। कुल 263 मामलों में कार्रवाई करते हुए रेलवे ने 1 लाख 57 हजार 850 रुपये का राजस्व अर्जित किया।

जोधपुर मंडल की टिकट चेकिंग टीम ने लूनी जंक्शन को आधार बनाकर बाड़मेर, भीलड़ी, मारवाड़ जंक्शन और जोधपुर की ओर आने-जाने वाली विभिन्न ट्रेनों में औचक जांच की। अभियान के दौरान यात्रियों के टिकट और यात्रा संबंधी दस्तावेजों की जांच की गई। अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों से रेलवे नियमानुसार जुर्माना वसूला गया।

जोधपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव ने बताया कि यह अभियान मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के निर्देशन और मंडल वाणिज्य प्रबंधक दीपक चौधरी के नेतृत्व में आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान रेलवे कर्मचारियों ने चारों दिशाओं में संचालित ट्रेनों में सघन जांच की।

अभियान में कुल 16 टिकट चेकिंग कर्मचारी तैनात रहे। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि बिना टिकट यात्रा, अनियमित यात्रा और अनधिकृत वेंडिंग पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ऐसे सघन जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

दो अनधिकृत वेंडरों पर कार्रवाई

चेकिंग के दौरान रेलवे की अनुमति के बिना ट्रेनों और स्टेशन परिसर में खान-पान सामग्री बेच रहे दो अनधिकृत वेंडरों को पकड़ा गया। इनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए कुल 4 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे खान-पान की सामग्री केवल अधिकृत स्टॉल और लाइसेंसधारी वेंडरों से ही खरीदें, ताकि गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response