अनंत जायंट्स ग्रुप ने सुचिता कृपलानी शिक्षण निकेतन में 250 बच्चों को वितरित की ड्रेस

जोधपुर। अनंत जायंट्स ग्रुप की ओर से सुचिता कृपलानी शिक्षण निकेतन में ड्रेस वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम अध्यक्ष अभिलेश वडेरा की अध्यक्षता में हर्षोल्लास, गीत, कविता और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों, राजस्थानी नृत्य, कविताओं और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य भामाशाह सोहनलाल वडेरा एवं सुमित्रा देवी वडेरा रहे। उन्होंने अपने पुत्र स्वर्गीय विमल वडेरा की स्मृति में विद्यालय के 250 बच्चों को ड्रेस वितरित की। ड्रेस प्राप्त करने के बाद बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह नजर आया।

WhatsApp Image 2026-08-31 at 5.14.34 PM (2)-6H3QgiFDxk.jpg

जोधपुर। अनंत जायंट्स ग्रुप की ओर से सुचिता कृपलानी शिक्षण निकेतन में ड्रेस वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम अध्यक्ष अभिलेश वडेरा की अध्यक्षता में हर्षोल्लास, गीत, कविता और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों, राजस्थानी नृत्य, कविताओं और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के मुख्य भामाशाह सोहनलाल वडेरा एवं सुमित्रा देवी वडेरा रहे। उन्होंने अपने पुत्र स्वर्गीय विमल वडेरा की स्मृति में विद्यालय के 250 बच्चों को ड्रेस वितरित की। ड्रेस प्राप्त करने के बाद बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह नजर आया। इस पहल को विद्यार्थियों के लिए उपयोगी बताते हुए अतिथियों ने भामाशाह परिवार का आभार जताया।

कार्यक्रम में ग्रुप अध्यक्ष अभिलेश वडेरा, सचिव सुनील गुप्ता और राजेंद्र सोनी ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। वहीं ग्रुप के एंकर विपिन लोढ़ा ने प्रभावी संचालन करते हुए कार्यक्रम में उत्साह बनाए रखा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को सम्मान स्वरूप उपहार भी भेंट किए गए।

इस अवसर पर फेडरेशन ऑफिसर संगीता भंडारी, विनोद भंडारी, संगीता, मनीषा, सोनिका, आनंद प्रकाश शर्मा सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। अतिथियों ने अपने संबोधन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना की तथा सहयोग राशि भी प्रदान की।

ग्रुप की ओर से कार्यक्रम में शामिल सभी बच्चों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई। इससे विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। विद्यालय के लक्ष्मणराम, मुलाराम सहित समस्त स्टाफ ने कार्यक्रम के आयोजन में सहयोग किया।

आयोजकों ने कहा कि इस तरह के सेवा कार्यों का उद्देश्य जरूरतमंद विद्यार्थियों को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने के साथ उनके आत्मविश्वास और मनोबल को बढ़ाना है। कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सभी भामाशाहों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। आयोजन के दौरान सेवा, शिक्षा और सामाजिक सहभागिता का संदेश भी दिया गया।

 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response