कालिका पेट्रोलिंग यूनिट का साप्ताहिक एंटी रोमियो अभियान जारी

जोधपुर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर जोधपुर पश्चिम पुलिस की ओर से कालिका पेट्रोलिंग यूनिट द्वारा साप्ताहिक एंटी रोमियो अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस आयुक्त शरत कविराज (आईपीएस) एवं पुलिस उपायुक्त कमल शेखावत (आईपीएस) के निर्देशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त महिला अपराध अनुसंधान सैल नीरज शर्मा (आरपीएस) के सुपरविजन में यह अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करना तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करना है। पुलिस के अनुसार अभियान के तहत स्कूलों, कॉलेजों और कोचिंग संस्थानों में जाकर छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव और नए कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी जा रही है।

WhatsApp Image 2026-06-17 at 5.52.55 PM-kphQYnophj.jpg

जोधपुर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर जोधपुर पश्चिम पुलिस की ओर से कालिका पेट्रोलिंग यूनिट द्वारा साप्ताहिक एंटी रोमियो अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस आयुक्त शरत कविराज (आईपीएस) एवं पुलिस उपायुक्त कमल शेखावत (आईपीएस) के निर्देशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त महिला अपराध अनुसंधान सैल नीरज शर्मा (आरपीएस) के सुपरविजन में यह अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करना तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करना है।

पुलिस के अनुसार अभियान के तहत स्कूलों, कॉलेजों और कोचिंग संस्थानों में जाकर छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव और नए कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी जा रही है। इसके साथ ही डिकॉय अभियान चलाकर महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले और सार्वजनिक स्थानों पर उत्पात मचाने वाले मनचलों पर निगरानी रखी जा रही है।

अभियान के दौरान सरदारपुरा स्थित फिजिक्स वाला कोचिंग संस्थान में कालिका टीम ने करीब 90 छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़े अधिकारों और नवीन कानूनों की जानकारी दी। साथ ही छात्राओं को आपातकालीन परिस्थितियों में सहायता प्राप्त करने के लिए राजकॉप सिटीजन एप डाउनलोड करवाया गया तथा उसके उपयोग के बारे में भी बताया गया।

वहीं प्रतापनगर सदर क्षेत्र में कालिका यूनिट को एक महिला के साथ मारपीट होने की सूचना मिली। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची टीम ने संबंधित थाना पुलिस को बुलाकर कार्रवाई करवाई। मामले में असामाजिक तत्वों के खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के तहत इंसदादी कार्रवाई करते हुए चार पुरुषों और दो महिलाओं को पाबंद कराया गया।

इसके अलावा प्रतापनगर थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान दो व्यक्ति शराब के नशे में गाली-गलौज और झगड़ा करते पाए गए। कालिका टीम ने तुरंत हस्तक्षेप कर संबंधित थाना पुलिस को बुलाया और दोनों व्यक्तियों के खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करवाई।

पुलिस ने आमजन से महिलाओं की सुरक्षा संबंधी किसी भी घटना की सूचना महिला हेल्पलाइन 1090, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा पुलिस हेल्पलाइन 112/100 पर देने की अपील की है।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response