5000 रूपये का ईनामी वांछित मुल्जिम गिरफ्तार
- Posted on March 30, 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 109 Views
जोधपुर। अपहरण, मारपीट और फिरौती मांगने के एक सनसनीखेज मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5,000 रुपये के इनामी वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रामस्वरूप जाखड़ के रूप में हुई है, जिसके खिलाफ पहले भी मारपीट और अपहरण के मामले दर्ज हैं।
जोधपुर। अपहरण, मारपीट और फिरौती मांगने के एक सनसनीखेज मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5,000 रुपये के इनामी वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रामस्वरूप जाखड़ के रूप में हुई है, जिसके खिलाफ पहले भी मारपीट और अपहरण के मामले दर्ज हैं।
पुलिस के अनुसार, यह मामला 14 सितंबर 2025 को दर्ज किया गया था। प्रार्थी प्रेमराज ने रिपोर्ट में बताया कि 13 सितंबर की शाम करीब 6:30 से 7:00 बजे के बीच वह अपने घर पर था, तभी एक काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार सात लोग आए और जबरन घर में घुस गए। आरोपियों में रामस्वरूप जाखड़, अशोक जाखड़, भजनलाल ढाका और विक्रम उर्फ विक्की गेमलानी शामिल थे।
आरोप है कि रामस्वरूप जाखड़ ने पिस्टल दिखाकर धमकाया और सभी आरोपियों ने मिलकर प्रार्थी के साथ मारपीट की तथा उसे जबरन गाड़ी में डालकर अगवा कर लिया। बाद में रास्ते में गाड़ी बदलकर उसे सुनसान इलाके में ले जाया गया, जहां आंखों पर पट्टी बांधकर बेरहमी से मारपीट की गई। इस दौरान आरोपियों ने उससे 25 लाख रुपये की फिरौती की मांग की और धमकी दी कि रकम नहीं देने पर जान से मार देंगे।
घटना के दौरान पीड़ित का नग्न वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने की भी कोशिश की गई। आरोपियों ने उसका पर्स, आधार कार्ड, पैन कार्ड और नकदी भी छीन ली। इस संबंध में पुलिस थाना कुड़ी भगतासनी में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस आयुक्त शरत कविराज और पुलिस उपायुक्त कमला शेखावत के निर्देशन में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने पहले आरोपी विक्रम गेमलानी को गिरफ्तार किया था। अब 29 मार्च 2026 को मुख्य आरोपी रामस्वरूप जाखड़ को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
Write a Response