विवेक विहार थाना पुलिस ने महिला हत्या प्रकरण का किया त्वरित खुलासा
- Posted on 2 अगस्त 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 47 Views
जोधपुर, 2 अगस्त। विवेक विहार थाना पुलिस ने महिला की हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को वारदात के बाद फरार होने के दौरान पुलिस ने लगातार सर्च अभियान चलाकर दबोचा। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने रुपये के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में महिला के साथ मारपीट करने की बात स्वीकार की है। मामले में अन्य संभावित आरोपियों की संलिप्तता की भी जांच जारी है। पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर लगातार तलाशी अभियान चलाया। करीब छह घंटे तक खेतों में छिपे रहने के बाद आरोपी बाहर भागने की तैयारी में था, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान महादेव नगर निवासी 24 वर्षीय राकेश विश्नोई के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने विवाद के दौरान महिला को गंभीर चोट पहुंचाने की बात स्वीकार की
जोधपुर, 2 अगस्त। विवेक विहार थाना पुलिस ने महिला की हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को वारदात के बाद फरार होने के दौरान पुलिस ने लगातार सर्च अभियान चलाकर दबोचा। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने रुपये के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में महिला के साथ मारपीट करने की बात स्वीकार की है। मामले में अन्य संभावित आरोपियों की संलिप्तता की भी जांच जारी है।
पुलिस आयुक्त अंशुमान भोमिया के निर्देशन तथा पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) कमल शेखावत, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त प्रवीण कुमार और सहायक पुलिस आयुक्त नरेंद्र कुमार पारीक के सुपरविजन में थाना प्रभारी बलवंताराम के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।
पुलिस के अनुसार 31 जुलाई 2026 को भैरूलाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी पत्नी रजनी सदनानी 30 जुलाई को राकेश विश्नोई के साथ 35 हजार रुपये लेने के लिए उसके घर गई थीं। आरोप है कि वहां दोनों के बीच रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ, जिसके दौरान राकेश ने महिला के साथ मारपीट की और उसका मोबाइल भी छीन लिया। गंभीर रूप से घायल महिला को एंबुलेंस से एमडीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। रिपोर्ट के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची तथा वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य एकत्र किए गए। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। वारदात के बाद आरोपी मोटरसाइकिल से फरार हो गया और सीसीटीवी कैमरों से बचने के लिए कच्चे रास्तों का इस्तेमाल करता रहा।
पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर लगातार तलाशी अभियान चलाया। करीब छह घंटे तक खेतों में छिपे रहने के बाद आरोपी बाहर भागने की तैयारी में था, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान महादेव नगर निवासी 24 वर्षीय राकेश विश्नोई के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने विवाद के दौरान महिला को गंभीर चोट पहुंचाने की बात स्वीकार की। पुलिस आरोपी से आगे पूछताछ कर रही है तथा मामले के सभी पहलुओं की विस्तृत जांच जारी है।
Write a Response