विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन

भारतीय जनता पार्टी जोधपुर ग्रामीण दक्षिण जिले की ओर से आज विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन जोधपुर इण्डस्ट्रीज ऐशोसियेशन भवन जोधपुर में किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) पर विपक्ष द्वारा फैलाई जा रही भ्रांतियों को दूर कर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजना को गाँव-गाँव तक प्रभावी ढंग से पहुँचाना तथा ग्राम स्तर पर समग्र विकास को गति देना रहा।

WhatsApp Image 2026-01-27 at 7.35.32 PM-lTj5w6tTBQ.jpeg

भारतीय जनता पार्टी जोधपुर ग्रामीण दक्षिण जिले की ओर से आज विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन जोधपुर इण्डस्ट्रीज ऐशोसियेशन भवन जोधपुर में किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) पर विपक्ष द्वारा फैलाई जा रही भ्रांतियों को दूर कर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजना को गाँव-गाँव तक प्रभावी ढंग से पहुँचाना तथा ग्राम स्तर पर समग्र विकास को गति देना रहा।
भाजपा जोधपुर ग्रामीण दक्षिण के जिलाध्यक्ष त्रिभुवनसिंह भाटी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यशाला में जिले के संगठन प्रभारी बालाराम मूण्ड, जीव जन्तु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एवं वीबी-जी राम जी के प्रदेश प्रभारी जसवंतसिंह विश्नोई, पूर्व राज्य सभा सांसद नारायणसिंह माणकलाव आदि ने सम्बोधित किया। 
कार्यशाला में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं ने भाग लिया, वक्ताओं ने विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में ग्राम विकास की भूमिका पर प्रकाश डाला। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में चल रही योजनाओं जैसे स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत और किसान कल्याण योजनाओं की जानकारी विस्तार से दी गई। इस अवसर पर ग्राम स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन, जन-जागरूकता अभियान और डिजिटल माध्यमों के उपयोग से विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध गाँव के निर्माण हेतु सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
जिलाध्यक्ष के एक वर्ष के सफलतम कार्यकाल पर केक काट कर 21 किलो की माला से स्वागत किया गया -
भाजपा जिला अध्यक्ष त्रिभुवनसिंह भाटी के जिलाध्यक्ष कार्यकाल का आज एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में उपस्थित अतिथियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष का 21 किलो की माला पहनाकर एवं 21 किलो का केक काटकर भव्य स्वागत किया गया। उपस्थित अतिथियों ने कहा कि इस एक वर्ष की अवधि में संगठनात्मक मजबूती, कार्यकर्ताओं के सम्मान और जनसेवा के क्षेत्र में भाटी द्वारा कई उल्लेखनीय कार्य किए गए। इनके मार्गदर्शन में पार्टी ने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुँचाने का कार्य प्रभावी रूप से किया। संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, कार्यकर्ता प्रशिक्षण तथा समाज के प्रत्येक वर्ग से संवाद को प्राथमिकता दी गई।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष त्रिभुवनसिंह भाटी ने अपने सम्बोधन में कहा कि यह सफलता सभी समर्पित कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ नेताओं के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने आगामी समय में संगठन को और अधिक मजबूत बनाते हुए “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के संकल्प के साथ कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहराई। पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने जिला अध्यक्ष के कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
“मन की बात” कार्यक्रम के 100 प्रतिशत बूथों पर सफलता पर किया सम्मान -
माननीय प्रधानमंत्री के “मन की बात” के अति महत्वपूर्ण कार्यक्रम को 100 प्रतिशत बूथों पर सफलता पूर्वक सुनकर सरल एप पर अपलोड करने पर जिला संयोजक राजेन्द्र जांगिड़ सह-संयोजक प्रवीण सोनी, भगवती सांखला एवं समस्त मण्डलों के मण्डल अध्यक्षों का उपस्थित अतिथियों द्वारा साफा एवं दुप्पटा पहनाकर स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात” का 100 प्रतिशत बूथों पर सफलतापूर्वक आयोजन होना हम सभी के लिए गर्व का विषय है। यह उपलब्धि भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं बूथ स्तर तक सक्रिय टीम की मेहनत, अनुशासन और संगठनात्मक शक्ति का प्रमाण है, यह उपलब्धि दर्शाती है कि भाजपा जमीनी स्तर पर जनता से सीधे संवाद करने में सक्षम है।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष त्रिभुवनसिंह भाटी, जिला संगठन सह प्रभारी बालाराम मूण्ड, जीव जन्तु कल्याण बोर्ड अध्यक्ष जसवंतसिंह विश्नोई, राज्यसभा सांसद नारायणसिंह माणकलाव, पूर्व जिलाध्यक्ष जगराम विश्नोई, पशु पालन प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक जगदीश देवासी, अ.स.मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सिकन्दर बक्स, भोपालगढ़ पूर्व विधायक पुखराज गर्ग, जिला महामंत्री शिवराम ग्वाला, यशपाल गोधा, सुमित्रा विश्नोई जिले के समस्त पदाधिकारी, सभी मण्डलों के मण्डल अध्यक्ष, महामंत्री, मोर्चों के अध्यक्ष महामंत्री एवं पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response