नगरीय निकाय चुनाव-2026 की तैयारियों की पर्यवेक्षक इकबाल खान ने की समीक्षा
- Posted on 8 सितम्बर 2026
- खास
- By Rajendra Harsh
- 30 Views
जोधपुर, 7 सितंबर। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 को लेकर निर्वाचन विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सोमवार को राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र (एनआईसी), जोधपुर में निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक आईएएस एवं आयुक्त तथा विशिष्ट शासन सचिव, निःशक्तजन विभाग, राजस्थान, जयपुर इकबाल खान की उपस्थिति में हुई बैठक में चुनाव से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में रिटर्निंग अधिकारी, सहायक रिटर्निंग अधिकारी, विभिन्न निर्वाचन प्रकोष्ठों के प्रभारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारी मौजूद रहे। पर्यवेक्षक इकबाल खान ने सभी अधिकारियों से प्रकोष्ठवार अब तक की गई तैयारियों और प्रगति की जानकारी ली।
जोधपुर, 7 सितंबर। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 को लेकर निर्वाचन विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सोमवार को राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र (एनआईसी), जोधपुर में निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक आईएएस एवं आयुक्त तथा विशिष्ट शासन सचिव, निःशक्तजन विभाग, राजस्थान, जयपुर इकबाल खान की उपस्थिति में हुई बैठक में चुनाव से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में रिटर्निंग अधिकारी, सहायक रिटर्निंग अधिकारी, विभिन्न निर्वाचन प्रकोष्ठों के प्रभारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारी मौजूद रहे। पर्यवेक्षक इकबाल खान ने सभी अधिकारियों से प्रकोष्ठवार अब तक की गई तैयारियों और प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने आगामी कार्ययोजना, निर्धारित समय-सीमा तथा निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित जिम्मेदारियों की भी समीक्षा की।
समीक्षा के दौरान अधिकारियों से निर्वाचन से जुड़े कार्यों को तय समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए। पर्यवेक्षक ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। निर्वाचन कार्य में निष्पक्षता, पारदर्शिता और तटस्थता बनाए रखना सभी अधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
बैठक में विभिन्न निर्वाचन प्रकोष्ठों द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रगति पर भी चर्चा हुई। मतदान से संबंधित व्यवस्थाओं, कार्मिक प्रबंधन, प्रशिक्षण, सामग्री व्यवस्था, कानून-व्यवस्था, मतदाता सुविधा तथा अन्य आवश्यक तैयारियों को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली गई।
पर्यवेक्षक ने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े प्रत्येक कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूरा किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से मतदान के दौरान मतदाताओं को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने और निर्वाचन व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने पर जोर दिया।
बैठक में अधिकारियों ने अब तक की गई तैयारियों की जानकारी देते हुए आगामी दिनों में किए जाने वाले कार्यों की रूपरेखा प्रस्तुत की। पर्यवेक्षक ने सभी प्रकोष्ठों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 का संचालन व्यवस्थित, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से सुनिश्चित किया जा सके।
Write a Response