भारत में पांच अरब डॉलर निवेश करेगा यूएई
- Posted on 16 मई 2026
- खास
- By Rajendra Harsh
- 104 Views
अबू धाबी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पांच देशों के दौरे के पहले चरण में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। अबू धाबी एयरपोर्ट पर यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने स्वयं प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय संबंधों, ऊर्जा सहयोग, निवेश और रणनीतिक साझेदारी को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। बैठक के दौरान यूएई ने भारत में पांच अरब डॉलर के निवेश की घोषणा की। दोनों देशों के बीच रक्षा, ऊर्जा, गैस सप्लाई, इंफ्रास्ट्रक्चर और आधुनिक तकनीक के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण समझौतों पर सहमति बनी।
Write a Response