बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 10:44 AM

संसदीय कार्य मंत्री ने ई-बाइक तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

  • Posted on 10 अगस्त 2026
  • खास
  • By Rajendra Harsh
  • 87 Views

जोधपुर। हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला स्तरीय ई-बाइक तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कलेक्ट्रेट परिसर से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली नई सड़क, भाटी चौराहा, रातानाडा और सर्किट हाउस होते हुए वापस कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर शहरवासियों ने पुष्पवर्षा कर रैली का स्वागत किया। इस अवसर पर मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि तिरंगा केवल राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान के साथ करोड़ों देशवासियों की भावनाओं का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में शुरू हुआ हर घर तिरंगा अभियान जन-जन का अभियान बन चुका है

WhatsApp Image 2026-08-10 at 1.40.49 PM (1) (1)-y9es1NcFRL.jpg

जोधपुर। हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला स्तरीय ई-बाइक तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कलेक्ट्रेट परिसर से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली नई सड़क, भाटी चौराहा, रातानाडा और सर्किट हाउस होते हुए वापस कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर शहरवासियों ने पुष्पवर्षा कर रैली का स्वागत किया।

इस अवसर पर मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि तिरंगा केवल राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान के साथ करोड़ों देशवासियों की भावनाओं का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में शुरू हुआ हर घर तिरंगा अभियान जन-जन का अभियान बन चुका है और नई पीढ़ी में राष्ट्र भावना को मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि तिरंगे के सम्मान और गौरव की रक्षा करना प्रत्येक भारतीय का दायित्व है।

पटेल ने कहा कि मां भारती के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना किसी पूजा से कम नहीं है। सभी को राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत रखते हुए वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य में योगदान देना चाहिए। उन्होंने स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों के बलिदान को याद करते हुए हर घर में तिरंगा फहराने का आह्वान किया।

पूर्व सांसद राजेन्द्र गहलोत ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान देश को एकता के सूत्र में बांधने का कार्य कर रहा है। तिरंगा राष्ट्र के प्रति प्रेम और समर्पण की अभिव्यक्ति है और इसका सम्मान घरों के साथ दिलों में भी होना चाहिए।

दिलाई राष्ट्रीय एकता-अखंडता की शपथ

रैली से पहले मंत्री पटेल ने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कार्मिकों और प्रतिभागियों को राष्ट्रध्वज के सम्मान तथा राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई।

रैली में सीमा सुरक्षा बल, राजस्थान पुलिस की कालिका बटालियन, सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थी, स्काउट, पुलिसकर्मी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, नगर निगम और जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। तिरंगे के साथ निकली रैली में भारत माता के जयघोष गूंजते रहे।

कार्यक्रम में जिला परिषद के सीईओ आशीष कुमार मिश्रा, नगर निगम आयुक्त राहुल जैन, एसडीएम पंकज कुमार जैन सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response