2 साल नव उत्थान, नया राजस्थान

भारतीय जनता पार्टी की राजस्थान सरकार के विकास कार्यों के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “2 साल नव उत्थान, नया राजस्थान” अभियान के तहत विकास रथ यात्रा का आयोजन किया  इसी क्रम में आज विकास रथ यात्रा के स्वागत को लेकर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया  यह स्वागत समारोह आज शाम 5:30 बजे  बाबा रामदेव मंदिर, मसूरिया परिसर में आयोजित किया गया

 

WhatsApp Image 2025-12-14 at 9.27.35 PM-aNlZU9k6T6.jpeg

2 साल नव उत्थान, नया राजस्थान: विकास रथ यात्रा के स्वागत का आयोजन आज

जोधपुर।
भारतीय जनता पार्टी की राजस्थान सरकार के विकास कार्यों के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “2 साल नव उत्थान, नया राजस्थान” अभियान के तहत विकास रथ यात्रा का आयोजन किया  इसी क्रम में आज विकास रथ यात्रा के स्वागत को लेकर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया  यह स्वागत समारोह आज शाम 5:30 बजे  बाबा रामदेव मंदिर, मसूरिया परिसर में आयोजित किया गया

कार्यक्रम के आयोजकों के अनुसार, विकास रथ यात्रा के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा बीते दो वर्षों में किए गए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाया जाएगा। रथ यात्रा का उद्देश्य सरकार की नीतियों और योजनाओं की जानकारी देकर जनता को जागरूक करना तथा विकास की दिशा में किए गए प्रयासों को साझा करना है।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के सूरसागर विधानसभा क्षेत्र से जुड़े सभी जिला एवं मंडल पदाधिकारी, प्रभारी, प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा विभागों के संयोजक और सह-संयोजक उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजक, सह-संयोजक, शक्ति केंद्रों के पदाधिकारी, सभी बूथ अध्यक्ष, पार्षदगण, पूर्व पार्षदगण, पार्षद प्रत्याशी और वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं को भी आमंत्रित किया गया है।

कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। भाजपा नेताओं का कहना है कि राज्य सरकार ने बीते दो वर्षों में विकास, सुशासन, कानून व्यवस्था, आधारभूत ढांचे और जनकल्याण के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। विकास रथ यात्रा इन उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगी।

आयोजकों ने क्षेत्र के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस कार्यक्रम को सफल बनाएं। साथ ही आम नागरिकों से भी आग्रह किया गया है कि वे विकास रथ यात्रा का स्वागत कर सरकार के विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त करें।

भाजपा नेताओं का मानना है कि इस तरह के कार्यक्रमों से संगठन को मजबूती मिलेगी और जनता से सीधा संवाद स्थापित होगा। विकास रथ यात्रा के स्वागत कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक स्तर पर भी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। इंदिरा  कमलेश  विजयलक्ष्मी प्रियंका प्रेरणा सुनीता पूनम सुशीला सुमन रेखा प्रमिला नवीन कुमारी सजना महेश्वरी उषा  धन्नो राम जी हेमंत जी सुरेश जी पंकज परशुराम राजेंद्र जुगल सांखला रमेश नरपत  यह  उपस्थित थे

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response