दो साल से फरार एनडीपीएस का वांछित तस्कर गिरफ्तार

फलोदी। जिले में वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना मतौड़ा ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए मादक पदार्थ तस्करी के मामले में पिछले दो वर्षों से फरार चल रहे एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी वर्ष 2024 में 67.240 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामदगी के मामले में फरार था। इस प्रकरण में अब तक दो आरोपियों की गिरफ्तारी और एक वाहन जब्त किया जा चुका है। जिला पुलिस अधीक्षक सतनाम सिंह ने बताया कि जिलेभर में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस थाना मतौड़ा की टीम ने तकनीकी सूचना और मुखबिर तंत्र की मदद से अशोक कुमार पुत्र थानाराम थोरी जाट, निवासी सालवां कला (डागियावास), जोधपुर कमिश्नरेट को उसके गांव के आसपास से दस्तयाब कर गिरफ्तार किया।

WhatsApp Image 2026-07-12 at 5.14.00 PM-F3kWtzvJ7M.jpeg

फलोदी। जिले में वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना मतौड़ा ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए मादक पदार्थ तस्करी के मामले में पिछले दो वर्षों से फरार चल रहे एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी वर्ष 2024 में 67.240 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामदगी के मामले में फरार था। इस प्रकरण में अब तक दो आरोपियों की गिरफ्तारी और एक वाहन जब्त किया जा चुका है।

जिला पुलिस अधीक्षक सतनाम सिंह ने बताया कि जिलेभर में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस थाना मतौड़ा की टीम ने तकनीकी सूचना और मुखबिर तंत्र की मदद से अशोक कुमार पुत्र थानाराम थोरी जाट, निवासी सालवां कला (डागियावास), जोधपुर कमिश्नरेट को उसके गांव के आसपास से दस्तयाब कर गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, 26 जुलाई 2024 को मतौड़ा थाना पुलिस ने वाहन संख्या आरजे-19-सीएन-2453 से 67.240 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया था। इस मामले में भजनलाल विश्नोई और नैनाराम विश्नोई को मौके पर गिरफ्तार किया गया था। बरामदगी के आधार पर थाना मतौड़ा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 एवं 25 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान अशोक कुमार का नाम सामने आया, जिसके बाद से वह लगातार फरार चल रहा था।

एसपी ने बताया कि मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के निर्देशों के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ब्रजराज सिंह और वृत्ताधिकारी लोहावट भवानी सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी अमानाराम के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने आरोपी की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी और तकनीकी डाटा व स्थानीय सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

पुलिस पूछताछ में आरोपी से डोडा पोस्त तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पहले से तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें चोरी, नकबजनी और अवैध मादक पदार्थों की तस्करी शामिल है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अमानाराम के साथ मेघाराम, ओमाराम, राकेश कुमार, नारायण सिंह, धर्माराम, रामनिवास, रामनारायण, गणेश कुमार और लक्ष्मी की विशेष भूमिका रही। पुलिस अब मामले से जुड़े अन्य संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई है।

 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response