जोधपुर में सीएनजी पम्पों का औचक निरीक्षण
- Posted on 17 जुलाई 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 38 Views
जोधपुर, 17 जुलाई। उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा और माप-तौल व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विधिक मापविज्ञान, उपभोक्ता मामले विभाग की ओर से जोधपुर जिले के विभिन्न सीएनजी पम्पों पर विशेष जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान सभी पम्पों पर ग्राहकों को दी जा रही गैस की मात्रा निर्धारित मानकों के अनुरूप सही पाई गई। विधिक मापविज्ञान, उपभोक्ता मामले विभाग, जयपुर के निर्देशानुसार 13 से 17 जुलाई तक पूरे राजस्थान में सीएनजी पम्पों की जांच के लिए विशेष अभियान संचालित किया गया। इसी अभियान के तहत जोधपुर जिले में विभिन्न स्थानों पर स्थित सीएनजी पम्पों का औचक निरीक्षण किया गया।
Write a Response