स्वर्गीय सरदार त्रिलोक सिंह की स्मृति में मासिक भोजन सेवा एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

जोधपुर। स्वर्गीय सरदार त्रिलोक सिंह  की पावन स्मृति में शनिवार को समाजसेवी डॉ. फतेह सिंह भाटी के नेतृत्व में मासिक भोजन सेवा एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंदों की सेवा, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सरोकारों के प्रति जनजागरण का संदेश देना रहा। इस अवसर पर अस्पताल परिसर में पौधारोपण के साथ जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने स्वर्गीय सरदार त्रिलोक सिंह  के व्यक्तित्व एवं समाजसेवा के कार्यों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

WhatsApp Image 2026-07-04 at 5.09.19 PM (1) (1) (1) (1) (1) (1)-j2Z0Wbt9Fl.jpg

जोधपुर। स्वर्गीय सरदार त्रिलोक सिंह  की पावन स्मृति में शनिवार को समाजसेवी डॉ. फतेह सिंह भाटी के नेतृत्व में मासिक भोजन सेवा एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंदों की सेवा, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सरोकारों के प्रति जनजागरण का संदेश देना रहा। इस अवसर पर अस्पताल परिसर में पौधारोपण के साथ जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने स्वर्गीय सरदार त्रिलोक सिंह  के व्यक्तित्व एवं समाजसेवा के कार्यों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि समाज के प्रति उनकी सेवा भावना और मानवता के लिए समर्पित जीवन आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि ऐसे सेवा कार्यों के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचता है और लोगों में पर्यावरण संरक्षण तथा जरूरतमंदों की सहायता के प्रति जागरूकता बढ़ती है।

इस अवसर पर अखिल भारतीय सर्वधर्म महासभा के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष टिकम चंद परिहार, प्रदेश अध्यक्ष अभिलेश वडेरा, जिला अध्यक्ष रशीद खान, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरदीप सिंह सलूजा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोहर सिंह खींची, प्रदेश कोषाध्यक्ष धीरेंद्र श्रीवास्तव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनीषा राठौड़, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेंद्र राजपुरोहित, प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक गेहलोत, राष्ट्रीय महासचिव कविता श्रीवास्तव, समाजसेवी हेमंत मौर्या, प्रदेश उपाध्यक्ष उषा वडेरा तथा जयदीप सिंह सलूजा सहित अनेक पदाधिकारी एवं समाजसेवी मौजूद रहे। अस्पताल के नर्सिंगकर्मियों ने भी कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम के दौरान सभी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और नियमित रूप से ऐसे अभियान चलाने का संकल्प व्यक्त किया। साथ ही भोजन सेवा के माध्यम से जरूरतमंदों की सहायता कर मानव सेवा को सर्वोच्च धर्म बताया गया। वक्ताओं ने कहा कि सामाजिक एकता, सेवा और प्रकृति संरक्षण जैसे कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाना समय की आवश्यकता है।

अंत में उपस्थित सभी लोगों ने स्वर्गीय सरदार त्रिलोक सिंह जी के आदर्शों पर चलने तथा जनसेवा, सद्भाव और पर्यावरण संरक्षण के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response