हाईवे किनारे खड़े तीन चचेरे भाइयों को पिकअप ने कुचला

जोधपुर। जिले के बालेसर क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन चचेरे भाइयों की मौत हो गई। हादसा जोधपुर-जैसलमेर नेशनल हाईवे-125 पर आगोलाई गांव के पास कालका माता मंदिर के निकट हुआ, जहां तेज रफ्तार पिकअप ने सड़क किनारे खड़ी बोलेरो को टक्कर मारते हुए उसके पास खड़े तीन युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बोलेरो में सवार दो बच्चों को भी मामूली चोटें आई हैं। बालेसर थाना प्रभारी मूल सिंह भाटी ने बताया कि मृतकों की पहचान गंगाणा चोखा गांव निवासी राजूनाथ (28), दयालनाथ (27) और प्रकाशनाथ (25) के रूप में हुई है। तीनों आपस में चचेरे भाई थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन तीनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

WhatsApp Image 2026-07-04 at 2.21.22 PM-Qd3puifYDa.jpeg

जोधपुर। जिले के बालेसर क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन चचेरे भाइयों की मौत हो गई। हादसा जोधपुर-जैसलमेर नेशनल हाईवे-125 पर आगोलाई गांव के पास कालका माता मंदिर के निकट हुआ, जहां तेज रफ्तार पिकअप ने सड़क किनारे खड़ी बोलेरो को टक्कर मारते हुए उसके पास खड़े तीन युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बोलेरो में सवार दो बच्चों को भी मामूली चोटें आई हैं।

बालेसर थाना प्रभारी मूल सिंह भाटी ने बताया कि मृतकों की पहचान गंगाणा चोखा गांव निवासी राजूनाथ (28), दयालनाथ (27) और प्रकाशनाथ (25) के रूप में हुई है। तीनों आपस में चचेरे भाई थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन तीनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

पुलिस के अनुसार दयालनाथ अपनी पत्नी पप्पू देवी और पांच बच्चों को ससुराल टिबड़ी गांव से वापस लाने गया था। उसके साथ बड़ा भाई माणकनाथ, चचेरा भाई राजूनाथ और प्रकाशनाथ भी बोलेरो में सवार थे। वाहन में कुल 10 लोग थे, जिनमें एक महिला और पांच बच्चे शामिल थे।

बताया जा रहा है कि रास्ते में किसी कारणवश बोलेरो हाईवे किनारे रोक दी गई। इसी दौरान दयालनाथ, राजूनाथ और प्रकाशनाथ वाहन से उतरकर सड़क किनारे खड़े थे। तभी तेज गति से आई एक पिकअप ने पहले बोलेरो को जोरदार टक्कर मारी और फिर तीनों युवकों को कुचल दिया। हादसे में बोलेरो में बैठे दो बच्चों को हल्की चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

सूचना मिलते ही बालेसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर बालेसर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस ने पिकअप वाहन को जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है तथा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

एक ही परिवार के तीन युवकों की असमय मौत से गंगाणा चोखा गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response