गुरूवार, 29 अक्टूबर 2026 07:40 PM

घोड़ों का चौक बना जाम का अड्डा

जोधपुर। शहर के घोड़ों का चौक क्षेत्र में अतिक्रमण और बेतरतीब पार्किंग के कारण यातायात व्यवस्था चरमरा रही है। दूधेश्वर महादेव मंदिर से महालक्ष्मी ज्वेलर्स और अंबे ज्वेलर्स के बाहर सड़क पर अव्यवस्थित तरीके से खड़े वाहनों और अतिक्रमण के चलते मुख्य मार्ग पर जाम लग गया। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थिति उस समय और गंभीर हो गई, जब जाम में एक एंबुलेंस भी फंस गई। एंबुलेंस को रास्ता निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लगने से आवागमन बाधित हो गया। इस दौरान वाहन चालकों को निकलने के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।

WhatsApp Image 2026-10-29 at 5.58.23 PM (1)-lmkpHhfIES.jpg

जोधपुर। शहर के घोड़ों का चौक क्षेत्र में अतिक्रमण और बेतरतीब पार्किंग के कारण यातायात व्यवस्था चरमरा रही है। दूधेश्वर महादेव मंदिर से महालक्ष्मी ज्वेलर्स और अंबे ज्वेलर्स के बाहर सड़क पर अव्यवस्थित तरीके से खड़े वाहनों और अतिक्रमण के चलते मुख्य मार्ग पर जाम लग गया। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

स्थिति उस समय और गंभीर हो गई, जब जाम में एक एंबुलेंस भी फंस गई। एंबुलेंस को रास्ता निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लगने से आवागमन बाधित हो गया। इस दौरान वाहन चालकों को निकलने के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।

दुकानों के बाहर पार्किंग से बढ़ रही परेशानी

स्थानीय लोगों के अनुसार, घोड़ों का चौक क्षेत्र में दुकानों के बाहर अतिक्रमण और वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। व्यस्त बाजार होने के कारण यहां दिनभर लोगों और वाहनों की आवाजाही रहती है। ऐसे में सड़क के किनारे बेतरतीब खड़े वाहन यातायात में बाधा पैदा करते हैं। अतिक्रमण के कारण सड़क की उपलब्ध चौड़ाई कम होने से जाम की स्थिति बन जाती है।

जिम्मेदार विभागों की कार्रवाई पर सवाल

क्षेत्रवासियों का कहना है कि बाजार में यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए प्रभावी कदम उठाने की जरूरत है। दुकानों के बाहर होने वाले अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग पर नियंत्रण नहीं होने से आमजन को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों ने संबंधित विभागों से नियमित निगरानी करने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो व्यस्त बाजार में जाम की स्थिति और गंभीर हो सकती है। खासकर एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन वाहनों के फंसने से परेशानी बढ़ने की आशंका रहती है।

अब देखना होगा कि संबंधित विभाग घोड़ों का चौक क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुधारने, अतिक्रमण हटाने और पार्किंग को व्यवस्थित करने के लिए क्या कदम उठाते हैं।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response