गुरूवार, 29 अक्टूबर 2026 07:40 PM

सेंट पॉल्स स्कूल में वार्षिकोत्सव ‘संस्कारों की महक’ 28 अक्टूबर को आयोजित किया गया।

जोधपुर। सेंट पॉल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जोधपुर में वार्षिकोत्सव ‘संस्कारों की महक’ का आयोजन बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 को शाम 6 बजे किया किया गया । कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्य, शिक्षकगण और विद्यार्थी अतिथियों की उपस्थिति में अपनी सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया गया। समारोह में अजमेर धर्मप्रांत के बिशप राइट रेवरेन्ड डॉ. जॉन कार्वाल्हो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए । वहीं, मेजर जनरल नरपत सिंह राजपुरोहित (वीएसएम) और 4 राज एयर स्क्वाड्रन एनसीसी के विंग कमांडर तरुण पंडित विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किए गए हैं।

WhatsApp Image 2026-10-29 at 6.17.34 PM (1)-DGTsmL2wbV.jpg

जोधपुर। सेंट पॉल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जोधपुर में वार्षिकोत्सव ‘संस्कारों की महक’ का आयोजन बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 को शाम 6 बजे किया किया गया । कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्य, शिक्षकगण और विद्यार्थी अतिथियों की उपस्थिति में अपनी सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया गया।

विद्यालय की ओर से जारी आमंत्रण के अनुसार, वार्षिकोत्सव का उद्देश्य विद्यार्थियों में संस्कारों, नैतिक मूल्यों और सांस्कृतिक चेतना को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम की थीम ‘संस्कारों की महक’ रखी गई है, जो भारतीय संस्कृति, परंपराओं और जीवन मूल्यों के महत्व को रेखांकित करती है।

समारोह में अजमेर धर्मप्रांत के बिशप राइट रेवरेन्ड डॉ. जॉन कार्वाल्हो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए । वहीं, मेजर जनरल नरपत सिंह राजपुरोहित (वीएसएम) और 4 राज एयर स्क्वाड्रन एनसीसी के विंग कमांडर तरुण पंडित विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किए गए हैं।

विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों से समारोह में उपस्थित होकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने का आग्रह किया है। वार्षिकोत्सव विद्यार्थियों के लिए अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और रचनात्मक अभिव्यक्ति प्रस्तुत करने का महत्वपूर्ण अवसर होगा।

इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक मूल्यों, अनुशासन, सामूहिक सहभागिता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यालय के वार्षिक समारोह में विद्यार्थियों की उपलब्धियों और प्रतिभाओं को सामने लाने के साथ शिक्षा के व्यापक उद्देश्यों को भी प्रोत्साहित किया जाएगा।

सेंट पॉल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रबंधन ने समारोह को लेकर विद्यालय परिवार और आमंत्रित अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया है। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में संस्कारों और जीवन मूल्यों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने का संदेश दिया जाएगा।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response