गुरूवार, 29 अक्टूबर 2026 06:45 PM

विकास अधिकारी और कनिष्ठ सहायक 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

खैरथल-तिजारा, 29 अक्टूबर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए पंचायत समिति मुण्डावर के विकास अधिकारी संजय कुमार यादव और कनिष्ठ सहायक रितिक कुमार सिंह को 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर भिवाड़ी चौकी की टीम ने की। इसके बाद पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित के सुपरविजन में भिवाड़ी एसीबी चौकी प्रभारी एवं ट्रैप अधिकारी पुलिस निरीक्षक सुरजीत सिंह के नेतृत्व में जाल बिछाया गया। कार्रवाई के दौरान विकास अधिकारी संजय कुमार यादव और कनिष्ठ सहायक रितिक कुमार सिंह को कथित रिश्वत राशि लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया।

WhatsApp Image 2026-10-29 at 5.34.50 PM-PKMZh79r8K.jpeg

खैरथल-तिजारा, 29 अक्टूबर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए पंचायत समिति मुण्डावर के विकास अधिकारी संजय कुमार यादव और कनिष्ठ सहायक रितिक कुमार सिंह को 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर भिवाड़ी चौकी की टीम ने की।

एसीबी के महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता के अनुसार, परिवादी ने शिकायत दी थी कि उसकी फर्म मैसर्स अमनदीप को पंचायत समिति मुण्डावर की ओर से ग्राम पंचायत मातौर और ग्राम पंचायत नगंली ओजा में सफाई के ठेके जारी किए गए थे। इन ठेकों से संबंधित कार्यों और फर्म द्वारा किए गए पाइपलाइन कार्य के बिलों की माप पुस्तिका (एमबी) भरवाने के बदले विकास अधिकारी संजय कुमार यादव कथित तौर पर 65 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे थे।

शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने 23 अक्टूबर 2026 को रिश्वत मांग का सत्यापन कराया। सत्यापन के दौरान विकास अधिकारी द्वारा परिवादी से ठेकों और माप पुस्तिका भरवाने के बदले 65 हजार रुपये लेने पर सहमति जताने की पुष्टि हुई।

इसके बाद पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित के सुपरविजन में भिवाड़ी एसीबी चौकी प्रभारी एवं ट्रैप अधिकारी पुलिस निरीक्षक सुरजीत सिंह के नेतृत्व में जाल बिछाया गया। कार्रवाई के दौरान विकास अधिकारी संजय कुमार यादव और कनिष्ठ सहायक रितिक कुमार सिंह को कथित रिश्वत राशि लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया।

एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव और महानिरीक्षक पुलिस एस. परिमला के सुपरविजन में दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। आरोपियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे का अनुसंधान किया जाएगा।

एसीबी ने आमजन से भ्रष्टाचार संबंधी शिकायतों के लिए टोल फ्री नंबर 1064 और व्हाट्सऐप हेल्पलाइन 94135-02834 पर संपर्क करने की अपील की है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर की जाएगी।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response